{"_id":"9409310bdf66ca02d82c2f7801ce3be0","slug":"the-village-has-a-100-percent-voting-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के इस गांव में हुआ 100 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के इस गांव में हुआ 100 फीसदी मतदान
sirsa
Updated Fri, 11 Apr 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
16वीं लोकसभा के लिए बृहस्पतिवार को संपन्न हुए मतदान में डबवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव मांगेआना में बने एक बूथ ने नायाब रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। इस बूथ पर 100 फीसदी मतदान हुआ। ऐसा कारनामा पूरे सिरसा संसदीय क्षेत्र में कहीं नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सिरसा संसदीय क्षेत्र में आने वाले नौ विधानसभा क्षेत्र डबवाली, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, कालांवाली, नरवाना, रानियां, रतिया, सिरसा और टोहाना में कुल 1673 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। संसदीय क्षेत्र में 77.11 फीसदी मतदान हुआ। डबवाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान 78.2 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र के गांव मांगेआना की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बने बूथ नंबर 53 पर सौ फीसदी मतदान हुआ, जोकि एक रिकॉर्ड है। इस पोलिंग बूथ पर 805 मतदाता थे। सभी 805 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इतने फीसदी मतदान पूरे सिरसा संसदीय क्षेत्र में कहीं नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त डबवाली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण आंचल ने भी रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। 80 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। जोकि शहरी क्षेत्र से अधिक है।