फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The third accused who carried out the robbery incident was also arrested

लूट की वारदात को अंजाम देने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
The third accused who carried out the robbery incident was also arrested
सिरसा। नकली स्पेशल स्टाफ पुलिस बनकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया है और एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को रोहतक के भैणी महाराज गांव से काबू किया गया है। अंकित यहीं का रहने वाला है। वहीं रिमांड पर लिए हुए जगदीप और विकास की रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कड़ा, दो सोने की अंगूठी और 50 हजार की नकदी बरामद की है। हालांकि अजय नेहरा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को लूट की वारदात को अंजाम देने मामले में सीआईए और सिविल लाइन पुलिस की ओर से पकड़ा गया अंकित एसटीएफ के सिपाही अजय नेहरा के कहने पर रोहतक के भैणी महाराजपुर से सिरसा आया था और वारदात को अंजाम देने में शामिल था। इस दौरान आरोपी के साथ अन्य कौन कौन वारदात में शामिल था, पुलिस की उसकी पूछताछ कर ही है। वहीं घटना का मास्टर माइंड हिसार एसटीएफ का अजय नेहरा भी फरार हो चुका है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अंकित एक दिन की रिमांड पर है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में भूमिका की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

बीते शनिवार को लूट की वारदात को दिया था अंजाम
बता दें कि हिसार के चुलीकलां निवासी सतबीर सिंह शनिवार रात अपने दोस्त महेंद्र निवासी जोधपुरिया सिरसा, बुधराम निवासी करनौली व हरभगवान निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के साथ कॉलोनी के मकान नंबर 572 में पार्टी कर रहा था। चारों ताश से जुआ खेल रहे थे। इस दौरान विकास के साथ पांच युवक पिस्तौल लेकर मकान में घुस आए। स्पेशल स्टाफ होने की धमकी देकर उन चारों से दो लाख 56 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर लूट लिए थे। इसके बार पीड़ितों ने लूूट की घटना की शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन की रिमांड पर लिया
लूट वारदात के तीसरे आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है और एक दिन की रिमांड पर लिया है। जगदीप और विकास की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर 50 हजार की नकदी, दो अंगूठी और एक कड़ा बदामद किया है।
-कश्मीरी लाल, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed