फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The team went to the field to drain out the water

Sirsa News: पानी निकासी के लिए फील्ड में उतरी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The team went to the field to drain out the water
सिरसा।नगर परिषद व जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की टीमें बारिश का पानी निकालते हुए। सुचना
सिरसा। बारिश के मौसम के चलते सिरसा में पानी की निकासी के लिए नगर परिषद व जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने वीरवार को शहरी क्षेत्र का दौरा किया और जल निकासी प्रबंधों का जायजा लिया। शहर में जलभराव की समस्या के तेजी से निपटान के लिए जहां नगर परिषद के कर्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन एसडीओ अजय कुमार ढाका, रूपराम नांगल, विशाल ज्याणी और चार जेई की टीम जल निकासी के प्रबंधों के लिए फिल्ड में उतरी है। नगर परिषद की 10 सदस्यीय अतिरिक्त टीम भी शहर में ऐसे प्वाइंट चिन्हित कर रही है, जिसे दुरुस्त करने की जरूरत हो तो जलभराव से पहले दुरुस्त कर लिए जाए ताकि बारिश होने की स्थिति में जलभराव न हो।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ अजय कुमार ढाका ने बताया कि केलनियां व नटार एसटीपी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कंगनपुर, खैरपुर, बाल भवन डिस्पोजल प्वाइंट भी सही तरीके से कार्य कर रहे हैं। वहीं सुरखाब चौक पर अतिरिक्त पंप सेट लगाकर पानी की निकासी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अनाज मंडी में मॉडल संस्कृति स्कूल के पास भी पंप सेट लगाया गया है। एसडीओ अजय कुमार ढाका ने बताया कि एसडीओ की टीम के अलावा जल निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के चार जेई गुरप्रीत सिंह, देवकरन, सुशील कुमार, रोहताश कुमार की टीम लगातार कार्य कर रही हैं।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि शहर में जल्द पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके अलावा अधिकारियों को अतिरिक्त पंप सेट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर में जलभराव की स्थिति न हो। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पंप सेट या मोटर खराब न हो।


प्रत्येक पंप सेट को बरसात होते ही चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी निकासी प्राथमिकता के साथ करें और कहीं पर कोई रुकावट आती है तो उसे तत्काल दूर करें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शहर में जल्द से जल्द पानी निकासी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed