{"_id":"6a19dcdb7c92daf8ba0d8846","slug":"the-storm-caused-loss-of-lakhs-in-kelaniya-nandishala-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159165-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आंधी से केलनियां नंदीशाला में लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आंधी से केलनियां नंदीशाला में लाखों का नुकसान
Sat, 30 May 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 30 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिरसा नंदीशाला में आंधी के कारण शेड़ को हुआ नुकसान ।
सिरसा। जिले में वीरवार शाम को आंधी से केलनियां नंदीशाला में गोवंश के लिए लगाए गए दो तूड़ी के शेड सहित तीन शेडों को नुकसान पहुंचा है। प्रबंधन के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
प्रबंधक कमेटी नंदीशाला केलनिया के सचिव सुशील कंदोई ने बताया कि आंधी से नंदीशाला में बनाए गए दो तूड़ी के शेड की छतें व एक बाहर बनाए गए बड़े शेड की छत उड़ गई। गनीमत रही कि इस दौरान गोवंश को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस बाबत नगर परिषद सिरसा को भी नंदीशाला कमेटी की ओर से लिखा गया है कि वे इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें और गोवंश के लिए उचित व्यवस्था करें। वहीं, प्रबंधन ने जनता से अपील की कि वे सहयोग करें ताकि नंदीशाला में पुन: व्यवस्था की जा सके।