फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The station will change its appearance, roadways will gain speed

Sirsa News: स्टेशन की बदलेगी सूरत, रोडवेज को मिलेगी रफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The station will change its appearance, roadways will gain speed
सिरसा। रेलवे स्टेशन पर बने टिकट काउंटर से टिकट लेते हुए। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा कांउटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़े मरीज।
सिरसा। वर्ष 2026 में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा एस्केलेटर का काम वर्ष 2026 में पूर्ण होने की उम्मीद है जो इस वर्ष 35 प्रतिशत हुई हुआ है। कालांवाली और डबवाली के रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों पर कार्य पूर्ण हो जाएगा। डबवाली के लोगों की रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम बनाने की मांग लंबे समय से लंबित है। इसको वर्ष 2026 में गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2025 में रोडवेज विभाग की ओर से दो नए रूटों श्री अमृतसर साहिब को शुरू किया गया था। इन बसों को वर्ष 2026 में फिर से गति देने का प्रयास किया जाएगा। चोपटा क्षेत्र के गांव नहराणा और आसपास के गांवों के लिए बस सेवा शुरू हुई, जो गांव फतेहाबाद की बस सेवाओं पर निर्भर थे। सिरसा डिपो से रेवाड़ी की सीधी बस सेवा शुरू हुई। सिरसा से पलवल की सीधे बस सेवा शुरू हुई।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए 30 नई बसों की मांग भी मुख्यालय से की गई है। इसका लाभ ग्रामीण रूटों को होगा, जहां पर आज तक बसें नहीं चली हैं। कार्यशाला के लिए नए कर्मचारियों की मांग भेजी गई है, जो वर्ष 2026 में पूरी होने की उम्मीद है। इससे बसों की बेहतर मरम्मत हो पाएगी और रूट प्रभावित नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दोनों ओर बनेगी पार्किंग

रेलवे स्टेशन के दोनों ओर पार्किंग बनाने के लिए काम जारी है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की साइड में रेलवे विभाग की ओर से वाहन पार्किंग बनाई गई है। इसमें प्लेटफॉर्म दो की ओर भी वाहन पार्किंग शुरू हो चुकी है। इसके सुंदरीकरण का काम भी किया जाएगा। वहीं डिंग मंडी रेलवे स्टेशन पर दूसरे हाई लेवल प्लेटफार्म का कार्य चल रहा है। सीनियर सिटीजन मनोहर लाल सोनी ने बताया कि इस प्लेटफार्म की लंबाई 500 मीटर और 30 फीट चौड़ाई होगी। इसके अलावा 12 फीट लंबे पांच शैड भी बनाए जाएंगे। इसके दोनों साइड ब्रिज बनाया जाएगा। फरवरी 2026 तक इस पुल व प्लेटफार्म के निर्माण कार्य के पूरा होने की उम्मीद है। नए साल के साथ ही दो दर्जन से अधिक गांवों के यात्रियों को इस रेलवे प्लेटफार्म व ओवरब्रिज की सौगात मिल सकती है।

---
फाटक होंगे पूरी तरह से बंद, नहीं लगेंगे जाम
रेलवे विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शहर आने व जाने वाली ट्रेनों के करीब 26 फेरे होते हैं। इस कारण पुराना कचहरी रोड और चतरगढ़पट्टी फाटक दिन भर लगते हैं और जाम के हालात पैदा होते हैं। वर्ष 2026 में इन फाटकों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इससे रेल सेवाएं प्रभावित नहीं होगी और लोगों की जान को खतरा नहीं रहेगा। इसके साथ पुराना कचहरी रोड से रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट तक सीसी की सड़क का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। इस रोड को पुरी तरह से जगमग किया जाएगा, जो अभी तक अंधेरे में डूबा रहता था।
----


वर्जन :जिले में रेलवे विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण व प्लेटफार्म नंबर तीन बनाने के लिए काम जारी है। वर्ष 2026 में एस्केलेटर और प्लेटफार्म का काम पूर्ण हो जाएगा। माल गोदाम का काम जारी है, जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। - हरीशचंद्र , एडीएन , रेलवे विभाग।---

---------
बसों की निरंतर मांग भेजी जाती है। उम्मीद है कि नए साल पर सिरसा के बेड़े में नई बस शामिल होगी। ग्रामीणों व शहरवासियों की मांग के अनुरूप बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कई रूटों पर वर्ष 2025 में भी सेवाएं शुरू की थी। इस वर्ष भी मांग के अनुरूप ही सेवाओं को शुरू करेंगे।
- अनित कुमार, जीएम, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed