{"_id":"5e2b2d2a8ebc3e4af41fa4fd","slug":"the-sit-reached-sirsa-and-gathered-information-about-the-accused-sirsa-news-rtk538978746","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने सिरसा पहुंचकर आरोपियों की जानकारी जुटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी ने सिरसा पहुंचकर आरोपियों की जानकारी जुटाई
विज्ञापन
the sit reached sirsa and gathered information about the accused
- फोटो : Sirsa
पंजाब के मौड मंडी ब्लास्ट मामले में एसआईटी के सब इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में दस्तक दी। तीनों आरोपी डेरा प्रेमियों के वोटर कार्ड भी शाहपुर बेगू गांव की पंचायत में बने हुए हैं। बी ब्लॉक में मकान नंबर 301 के पते पर वोटर कार्ड बने हुए हैं। एसआईटी ने जिला निर्वाचन कार्यालय को तीनों आरोपियों द्वारा लोकसभा व विधानसभा चुनावों में मतदान करने की जानकारी लेनी थी। लेकिन जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया है या नहीं। इसकी जानकारी उनके पास नहीं मिलेगी। इसके बाद टीम वापस चली गई। बतां दे कि डेरा सच्चा सौदा के तीनों डेरा प्रेमी मौड मंडी ब्लास्ट में शामिल है। ये तीनों आरोपी डेरा सिरसा की वर्कशाप के इंचार्ज गुरतेज सिंह निवासी अलीकां जिला सिरसा, अमरीक सिंह निवासी बादलगढ़ जिला संगरूर, हालियां निवासी डेरा सच्चा सौदा सिरसा, अवतार सिंह निवासी भैती माजरा जिला कुरुक्षेत्र हाल निवासी डेरा सच्चा सौदा शामिल है। 21 जनवरी को एसआईटी ने तीनों आरोपियों के पेन कार्ड, वोटर कार्ड व प्रॉपर्टी की जानकारी जुटाई थी।
डेरे में चल रहीं हैं कार्यक्रम की तैयारियां
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह का जन्म दिवस 25 जनवरी को मनाया जा रहा है। शाह सतनाम सिंह के जन्म दिवस को लेकर डेरे में शुक्रवार को तैयारियां की गई। वहीं जन्म दिवस को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। डेरे के कार्यक्रम को लेकर दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस की दो कपंनियां तैनात रहेंगी। दो डीएसपी व इंस्पेक्टर भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। डेरा प्रमुख की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बाहर आने के बाद यह बड़ा समागम होगा। जिसमें हनीप्रीत भी शामिल होंगी। डेरे में कार्यक्रम को लेकर पंजाब व हरियाणा के श्रद्घालुओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया है।