फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The Shiva temple resonated with the chants of Har Har Mahadev

Sirsa News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The Shiva temple resonated with the chants of Har Har Mahadev
आईटीआई रोड स्थित श्री शिव काली मंदिर में जला​भिषेक करते हुए श्रद्धालु।
सिरसा। जिलेभर के मंदिरों में बुधवार को धूमधाम से शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। शिवरात्रि के दिन अलसुबह ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से शहर के शिवालय गूंज उठे। शहर के शिव मंदिरों में सुबह से ही मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने बाबा को खुश करने के लिए भांग, धतूरा, शहद, बेलपत्र चढ़ाकर फूल और दूध शिवलिंग पर चढ़ाया। कई मंदिरों में इस दूध का इस्तेमाल खीर बनाकर उसे भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटने में किया गया। इस दौरान शहर के प्राचीन शिवपुरी, श्री बाबा तारा कुटिया, भूतेश्वरनाथ मंदिर, सरसाईनाथ मंदिर, प्रेमनगर, शक्ति नगर, सालासर धाम मंदिर, जनता भवन मंदिर व अन्य शिव मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्रद्धालु ओम नम: शिवाय का जाप करते और हर-हर महादेव का जयघोष करते देखे गए। शिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों ने पूरा दिन उपवास भी रखा।
विज्ञापन


शिव भक्तों ने चढ़ाई कांवड़, जल किया अर्पित

शिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों ने कावड़ चढ़ाई और शिवलिंग पर जल अर्पित किया। कांवड़िये मंगलवार रात को ही मंदिरों में आना शुरू हो गए। मंदिर के पुजारी ने कांवड़ की पूजा-अर्चना करवाई। कांवड़ियों ने बैंड बाजे और ढोल के साथ शिवालयों में कांवड़ चढ़ाई। शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। पिछले कई दिनों से कांवड़ियों की सेवा के लिए चल रहे शिविर भी संपन्न हो गए। सुबह से लेकर दोपहर तक शिवालयों में कांवड़ चढ़ाने का क्रम जारी रहा। बम-बम भोले, हर-हर महादेव का जयकारे लगाते हुए कांवड़िये कांवड़ चढ़ाने के लिए शिवालय पहुंचे। उनके साथ परिजन और शुभचिंतक भी मौजूद रहे। डीजे पर बज रहे भजनों पर नाचते हुए कांवड़िये मंदिर में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

शिवरात्रि के इस पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया। मुख्य मंदिरों, कांवड़ मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शिवरात्रि के लिए पुलिस ने पहले से ही रूट प्लानिंग और सुरक्षा रणनीति तैयार कर ली थी। जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।
काली मां मंदिर में मनाई शिवरात्रि, भक्तों ने परिवार सहित की पूजा

आईटीआई रोड स्थित श्री शिव काली मंदिर में भक्तों ने पूरे परिवार सहित पहुंचकर भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। मंदिर की मुख्य सेविका सुनीता रानी ने बताया कि शिवरात्रि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के दिन आईटीआई रोड स्थित श्री शिव काली मंदिर में जलाभिषेक करते हुए श्रद्धालु। वान शिव की आराधना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। भजनों की मधुर ध्वनि और धार्मिक उत्साह की झलक हर ओर देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि को अत्यंत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। भक्तों में प्रसाद भी वितरित किया गया।
शिवरात्रि पर गूंजे बम बम भोले के जयकारे

डबवाली। सावन माह की शिवरात्रि पर्व पर बुधवार को पूरा शहर शिवमय नजर आया। बम बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए कांवड़िये सुबह-सवेरे ही नगर के प्रमुख शिवालयों में पहुंचने लगे। इनमें स्वर्ग भूमि राम बाग स्थित शिव मंदिर, वार्ड 13 और 15 में वाल्मीकि मंदिर, रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित शिवालय, अनाज मंडी के पास का मंदिर, और वाटर वर्क्स रोड पर भगवान शिव का मंदिर प्रमुख रहे। यहां श्रद्धालुओं ने गंगाजल अर्पित कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नगर प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी इस दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।

भूतेश्वर नाथ मंदिर में बम भोले की गूंज, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

ऐलनाबाद। हनुमानगढ़ रोड पर स्थित प्राचीन भूतेश्वर नाथ मंदिर में सावन शिवरात्रि पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। भक्त अपनी मनोकामनाओं को लेकर जल, दूध, पंचामृत, बेलपत्र और धतूरा आदि पूजा सामग्री के साथ भगवान शिव को प्रसन्न करने पहुंचे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर प्रबंधन ने पेयजल, प्रसाद वितरण और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर रखी है। वहीं इस अवसर पर मेले का आयोजन भी किया गया और सुबह से ही हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों का मंदिर कमेटी की ओर से स्वागत किया जा रहा है। शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ को दो जगहों पर जल चढ़ाया जाता है। पहले स्थान भूतेश्वर नाथ मंदिर, दूसरा स्थान शिव मंदिर गांधी चैक पर शिवलिंग जो मंदिर का मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जहां भक्त अपने आराध्य भोलेनाथ को प्रसन्न कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed