फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The second accused of running a drug de-addiction centre in a rented house was arrested

Sirsa News: किराये के मकान में नशा मुक्ति केंद्र चलाने के दूसरे आरोपी को किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
The second accused of running a drug de-addiction centre in a rented house was arrested
सिरसा। चौटाला पुलिस ने गांव लोहगढ किराये के मकान में अवैध तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र के मामले में संलिप्त आरोपी रोबिस निवासी वार्ड 19 डबवाली को न्यायिक आदेशों पर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। चौटाला चौरी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि भूपेंद्र सिंह निवासी लोहगढ़ हाल डबवाली का एक रिहायशी मकान लोहगढ़ में है। वह मकान उक्त आरोपी जसवीर सिंह ने किराये पर ले रखा है।
विज्ञापन


वहां उसकी ओर से फर्जी तौर पर बिना परमिशन व बिना किसी डॉक्टर के नई दिशा ड्रग काउंसलिंग एंड नशा मुक्ति केंद्र के नाम से नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। इसमें हरियाणा के चार, पंजाब के 25 व राजस्थान एक व्यक्ति नशा से पीड़ित व्यक्तियों को नाजायज तौर पर बंदी बनाकर रखा गया है। नशे से पीड़ित व्यक्तियों व उनके परिजनों से भारी मात्रा में नशा छुड़वाने के नाम पर धोखाधड़ी करके रकम भी ली जा रही है। जो सूचना के आधार पर मकान पर रेड की गई तो वहां पर बंधक बनाए गए 30 नशा पीड़ितों को वहां से निकालकर उनके परिजनों के हवाले किया गया। जांच के दौरान एक आरोपी को पहले काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed