फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The roof of the house collapsed due to rain, a person died after being buried under the debris

Sirsa News: बारिश से मकान की छत गिरी, मलबे के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed due to rain, a person died after being buried under the debris
ओढां। खुईयांनेपालपुर में गिरी छत। (संवाद)
ओढां। गांव खुईयांनेपालपुर में रविवार अलसुबह बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। 50 वर्षीय पप्पू राम दिहाड़ी-मजदूरी करते थे। शनिवार रात्रि को परिवार दो कमरों में सोया हुआ था।
विज्ञापन

एक कमरे में पप्पू राम की पत्नी, दो बेटे, दो बेटियां व दो बच्चों सहित सात लोग सोए हुए थे। वहीं दूसरे कमरे में पप्पू राम अकेले सो रहे थे। रातभर हो रही बारिश के चलते रविवार अलसुबह पप्पू राम के कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे पप्पू राम को बाहर निकाला।
विज्ञापन

तब तक पप्पू राम की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू राम के पास तीन कमरे हैं। इनमें से एक कमरा करीब 15 वर्ष पूर्व विभागीय योजना के तहत बना था तो वहीं एक कमरा जर्जर अवस्था में है और दूसरा कच्चा है। घटना के समय पप्पू राम जर्जर अवस्था वाले कमरे में अकेला ही सोये हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक सहायता की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि पप्पू राम दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का जैसे-तैसे पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद उसके घर में आर्थिक संकट छा गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पप्पू राम के परिवार की सहायता की मांग की है। वहीं गांव रोहिड़ांवाली में बीते शनिवार को मकान की छत गिरने से एक महिला की हुई मौत के मामले में भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने पीड़ित के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि बलवंत सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ऐसे में प्रशासन से उक्त परिवार की सहायता की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed