फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The public fulfilled its duty, now who will be crowned will be decided on 8th, 04.14 percent less voting compared to 2019

Sirsa News: जनता ने निभाया फर्ज, अब ताज किसका फैसला आठ को, 2019 के मुकाबले 04.14 फीसदी मतदान कम

Sun, 06 Oct 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 06 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
The public fulfilled its duty, now who will be crowned will be decided on 8th, 04.14 percent less voting compared to 2019
मतदान केंद्र के अंदर लगी लाइन। संवाद।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। जिले के पांच विधानसभा हलकों में शनिवार को लोकतंत्र का महापर्व संपन्न हो गया है। इसके साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। जनता ने अपना फर्ज निभा दिया है अब ताज किसका सिर होगा इसके फैसला आठ अक्तूबर को होगा। मतदान प्रतिशत की बात करें तो इस बार 2019 के मुकाबले 04.14 फीसदी की गिरावट आई है।
शनिवार रात नौ बजे तक की स्थिति देखें तो इस बार सबसे अधिक जोश डबवाली हलके के मतदाताओं ने दिखाया है। यहां पर 75.20 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं सिरसा हलके में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां पर 65.44 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। इस गिरावट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जिलेभर में मतदान के लिए युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में जोश देखने के लिए मिला। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें लगी तो 80 वर्ष से लेकर 85 वर्ष के बुजुर्ग मतदान केंद्र पर मतदान कर युवाओं के लिए प्रेरणा बने। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार कांग्रेस की हवा को देखते हुए मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होनी चाहिए थी लेकिन मतदान प्रतिशत का कम होना अलग ही समीकरण की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन


सीटों पर 54 प्रत्याशी अजमा रहे भाग्य
जिले में सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली और डबवाली विस क्षेत्र हैं। इन पांचों सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। कई बूथों पर समय के बाद वोटिंग हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि मतदाता बूथ में प्रवेश कर लाइन में लग चुके थे। विस चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी रानियां तो सबसे कम आरक्षित सीट कालांवाली में 5 प्रत्याशी हैं। उसके बाद सिरसा में 13, डबवाली में 12 और ऐलनाबाद में 10 प्रत्याशी विधायक बनने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





2019 में मतदान प्रतिशत में सिरसा जिला प्रदेश में रहा था अव्वल
साल 2019 के चुनाव में सबसे कम मतदान सिरसा सीट पर 69.5 और सबसे अधिक ऐलनाबाद सीट पर 84 प्रतिशत हुई थी। दूसरे नंबर सबसे अधिक मतदान डबवाली सीट पर 79.4 प्रतिशत हुई थी। जिले की पांचों सीटों पर मतदान की कुल स्थिति 76.74 प्रतिशत रही थी। साल 2019 में सिरसा जिला पूरे प्रदेश में मतदान प्रतिशत में अव्वल रहा था।


बॉक्स

2019 में मतदान की स्थिति
सीट कुल मतदाता मतदान प्रतिशत विजेता पार्टी
कालांवाली (आरक्षित) 1,75,110 1,32,505 75.7 शीशपाल कांग्रेस
डबवाली 1,96,067 1,55,659 79.4 अमित सिहाग कांग्रेस
रानियां 1,77,717 1,43,200 80.6 रणजीत सिंह निर्दलीय
सिरसा 2,03,301 1,41,326 69.5 गोपाल कांडा हलोपा
ऐलनाबाद 1,78,442 1,49,947 84 अभय सिंह इनेलो



रात नौ बजे तक मतदान की स्थिति



डबवाली : 75.20 प्रतिशत
ऐलनाबाद : 77 प्रतिशत
कालांवाली : 72 प्रतिशत

रानियां विधानसभा : 74.2 प्रतिशत
सिरसा : 65.44 प्रतिशत
कुल मतदान प्रतिशत 72.6 प्रतिशत



सबसे ज्यादा वोटर सिरसा सीट पर बढ़े
वर्ष 2019 में जब विस चुनाव हुए तो सिरसा सीट पर 2,03,301 वोट थे, जोकि अब 2024 में 2,32,026 हो चुके हैं। यानी पांच साल में कुल 28,725 वोटर बढ़े। कालांवाली आरक्षित सीट पर 9,093 वोटर बढ़े। डबवाली सीट पर 11,655 मतदाता बढ़े। रानियां में 11,691 में और ऐलनाबाद में 17,105 वोटर बढ़े। सिरसा के बाद सबसे ज्यादा वोटर ऐलनाबाद में बढ़े हैं। इस तरह पूरे जिले की पांचों सीटों पर कुल 78,269 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed