फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   the procurement of cotton is not happening farmers strike will continue even at night

नहीं हो पा रही नरमे की सरकारी खरीद, रात को भी जारी रहेगा किसानों का धरना

Mon, 14 Oct 2019 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
the procurement of cotton is not happening farmers strike will continue even at night
गेट खुलने के बाद धरने पर बैठे किसान। - फोटो : Sirsa
अनाज मंडी सिरसा में नरमे तथा कपास की सरकारी खरीद न होने पर किसानों ने सोमवार को मार्केट कमेटी में ताला बंद कर धरना दिया। धरने पर करीब दो घंटे बाद एसडीएम सिरसा, सिटी एसएचओ तथा सिविल एसएचओ पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा सीसीआई के मैनेजर को मौके पर बुलाकर निजी संचालकों के साथ एक बैठक की। जो सिरे नहीं चढ़ पाई। जिस पर किसानों ने धरना पूरी रात तक जारी रखने का फैसला लिया।
विज्ञापन

सोमवार को हरियाणा किसान मंच के प्रधान प्रहलाद सिंह तथा जिले के अन्य गांवों के किसानों ने नरमे तथा कपास की सरकारी खरीद ना होने को लेकर मार्केट कमेटी के ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया। किसान सुबह नौ बजे ही मंडी में पहुंच गए थे। सीसीआई का कोई अधिकारी खरीद करने नहीं आया तो किसानों में आक्रोश बढ़ गया और मार्केट कमेटी के मेन गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रधान प्रहलाद सिंह ने बताया कि सीसीआई ने अभी तक उनकी फसलों की खरीद शुरू नहीं की है। जबकि बीते शुक्रवार को निजी फैक्टरी संचालकों तथा किसानों के साथ सीसीआई ने एक बैठक भी की थी। प्रधान प्रहलाद सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान सीसीआई अधिकारियों ने कहा था कि वह उनकी फसल की सोमवार तक खरीद शुरू कर देंगे। जबकि अभी तक कोई सीसीआई द्वारा कोई खरीद शुरू नहीं की गई है। किसान जगसीर ने बताया कि मंडी में आने वाले किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। लेकिन सीसीआई इसकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों ने नारेबाजी करते हुए बताया कि 14 दिन बीतने के बाद भी सरकार उनकी फसल की खरीद नहीं कर रही है। धरने की जानकारी मिलने पर सिटी एसएचओ मनदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सिटी एसएचओ ने किसान मंच के प्रधान प्रहलाद सिंह को समझाने की कोशिश की। लेकिन किसानों ने धरने से उठने से मना कर दिया और कहा कि अगर सीसीआई के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो वह मार्केट कमेटी का काम पूरी तरह से बंद करवा देंगे। कुछ ही समय बाद वहां पर मार्केट कमेटी के सचिव विकास सेतिया पहुंचे और किसानों से अपील करने लगे कि वह गेट खोल दें, सीसीआई के अधिकारी अभी आ रहे हैं। लेकिन किसानों ने कुछ भी सुनने से इंकार कर दिया। दोपहर के समय सीसीआई के मैनेजर ईयू ईंगले वहां पर पहुंचे। सीसीआई के अधिकारियों के वहां पर पहुंचते ही किसानों ने उनको घेर लिया और पूछने लगे कि उनकी फसल आज भी क्यों नहीं खरीदी गई। इस पर सीसीआई के मैनेजर ने कहा कि उन्होंने किसानों को मंगलवार का समय दिया था और आज सोमवार ही है अभी तक एग्रीमेंट हुआ नहीं है। लेकिन किसी भी तरीके से मंगलवार को खरीद शुरू कर दी जाएगी। किसानों ने कहा कि जब तक वह खरीद शुरू नहीं करेंगे तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। वहीं मौके पर एसएचओ सिविल थाना अमित बैनीवाल भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। किसानों ने किसी की भी बात मानने से इंकार कर दिया और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर सिरसा एसडीएम जयवीर यादव किसानों के पास पहुंचे। किसानों ने एसडीएम की कोई भी बात मानने से मना कर दिया और कहा कि वह धरने से नहीं उठेंगे। वहीं मौके पर मौजूद एसडीएम ने सीसीआई के मैनेजर ईयू ईंगले से बात की और किसानों को बताया कि मंगलवार दोपहर के बाद उनकी फसल की खरीद कर ली जाएगी। किसान मंच के प्रधान प्रहलाद सिंह ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं है कि सीसीआई मंगलवार को भी खरीद करेगी। जिस पर वह यहीं पर धरना लगाकर बैठे रहेंगे, जब तक खरीद नहीं होगी। मार्केट कमेटी के सचिव विकास सेतिया ने कहा कि उन्होंने निजी फैक्ट्रियों के संचालकों को बुलाकर बैठक बुलाई है और शाम तक एग्रीमेंट हो सकते हैं। जिस पर किसानों ने एसडीएम तथा सचिव के आश्वासन को मानने के बाद गेट खोल दिया। लेकिन किसानों ने मार्केट कमेटी के अंदर जाकर धरना शुरू कर दिया। देर शाम सीसीआई अधिकारी तथा एसडीएम ने निजी फैक्ट्री संचालकों की बैठक ह़ुई। लेकिन किसानों के हक में कोई फैसला नहीं आया। जिस पर किसान मंच के प्रधान ने बताया कि किसानों की मांगें ना मानी जाने पर धरना पूरी रात जारी रहेगा तथा जिले के अन्य किसान भी आकर सहयोग करेंगे। वहीं जानकारी के अनुसार एसडीएम तथा सीसीआई अधिकारियों ने उपायुक्त के साथ देर शाम बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed