फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The problem of sewerage overflow will be overcome by eight colonies of the city

शहर की आठ कॉलोनियों से दूर होगी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या

Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The problem of sewerage overflow will be overcome by eight colonies of the city
शहर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को हल करने के लिए अब जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाईपास रोड सीडीएलयू के समक्ष स्थित डिस्पोजल से केलनियां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइप लाइन डालने का प्लान तैयार किया जा रहा है। साढ़े छह किलोमीटर लंबी 20 इंच की पाइपलाइन डालने पर लगभग 17 करोड़ की लागत आएगी और इससे आठ कॉलोनियों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन

शहर के बाईपास रोड स्थित सीडीएलयू के समक्ष बने डिस्पोजल पर खैरपुर डिस्पोजल से सीवरेज का पानी पहुंचता है। खैरपुर की करीब पांच, बाईपास रोड और बरनाला रोड की करीब 6 कॉलोनियों के सीवरेज का पानी डिस्पोजल में ही एकत्र होता है। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण कई कॉलोनियों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन कॉलोनियों के सीवरेज के पानी को सीधा केलनियां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के लिए सीवरेज लाइन डाली जा रही है। जिससे कॉलोनी वासियों को सीवरेज की समस्या से निजात मिल सकेगी। सीडीएलयू के डिस्पोजल से केलनियां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की दूरी करीब साढ़े छह किलोमीटर है। छह किलोमीटर लंबी 20 इंच की पाइपलाइन डालने को लेकर विभाग की ओर से प्लान तैयार किया गया है। इस पर करीब 17 करोड़ की लागत होगी। हालांकि इससे पहले 36 इंच की बड़ी पाइपलाइन से पानी की निकासी की जाती है। लेकिन अब पानी की मात्रा बढ़ने के कारण कई कॉलोनियों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या आ रही थी। ऐसे में इन कॉलोनियों से दो पाइपलाइन से सीवरेज निकासी की जाएगी।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में रहती है अधिक समस्या
शहर के बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह कॉलोनी, एडीसी कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, बाटा कॉलोनी, प्रेमनगर और चत्तरगढ़पट्टी में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। जिसके कारण कॉलोनी वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सीवरेज लाइन डालने से इन कॉलोनियों में समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
बाईपास रोड सीडीएलयू के समक्ष स्थित डिस्पोजल से केलनियां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लॉट तक सीवरेज लाइन डाली जाएगी। कई कॉलोनियों में सीवरेज समस्या होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समस्या का समाधान करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। टेंडर लगने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
- रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed