{"_id":"694d76f7faa4890de40d7a59","slug":"the-problem-of-beans-in-eight-villages-will-be-resolved-soon-agriculture-minister-sirsa-news-c-128-1-svns1027-150132-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ गांव में सेम की समस्या का जल्द होगा समाधान : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ गांव में सेम की समस्या का जल्द होगा समाधान : कृषि मंत्री
विज्ञापन
सिरसा। सुशासन दिवस पर लघु सचिवालय के मुख्यसभागार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा , अधिकारी व
सिरसा। सुशासन दिवस पर लघु सचिवालय के मुख्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वीरवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सिरसा पहुंचे। क्षेत्र में सेम की समस्या पर उन्होंने कहा कि वे इस मामले में गंभीर हैं। आठ गांव सेम की समस्या में है, ये मामला उनके संज्ञान में हैं और इस मामले के समाधान के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है।
सबमर्सिबल ट्यूबवेल लगाकर भूमिगत पानी को कम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्रेन में आ रहे सेम के पानी की जल्द निकासी के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुशासन के तहत ही किसानों की फसल का भुगतान डायरेक्ट किसानों के बैंक खाते में पहुंचाने की व्यवस्था की और अब खाद को भी मेरी फसल-मेरा ब्यौरा से जोड़ा गया है।
इसका ट्रायल पंचकूला में किया गया, जिसके बाद 12 प्रतिशत यूरिया और आठ प्रतिशत डीएपी की डिमांड घट गई। इस मौके पर उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, एसपी दीपक सहारण, जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, सीटीएम अजय कुमार, भाजपा डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, गोबिंद कांडा, शीशपाल कंबोज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
कांग्रेस की सरकार बनी तो ठीक, भाजपा की बनी वोट चोरी
फसल बीमा क्लेम पर उन्होंने कहा कि फसल बीमा किसानों को जल्द ही मिल जाएगा। कुछ मामले कोर्ट में लंबित है और कुछ किसानों की मौत हो चुकी है। इस कारण कई मामलों में देरी हो रही है। किसान सीधे तौर पर बीमा करवाता है और कंपनी किसानों के खेतों में बीमा क्लेम डालती है। बीमा क्लेम जल्द ही किसानों के खातों में आ जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है। जहां कांग्रेस की सरकार बनी तो ठीक, भाजपा की बन जाए तो वोट चोरी हो जाता है। चुनाव आयोग नियमानुसार पार्टी के बीएलओ को अनुमति देता है। प्रत्येक वोट उनकी आंखों के सामने डालता है और हर व्यक्ति की उंगली पर स्याही लगती है। ऐसे में वोट चोरी कैसे हुआ।
-- --
जन समस्याओं के त्वरित समाधान का रास्ता ही सुशासन
कृषि मंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान का रास्ता नीतिगत रूप से करना सुशासन है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने समस्याओं के समाधान के लिए नीतियां बनाई। इसलिए उनकी स्मृति में उनके जन्मदिवस 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्यालय में समस्याओं के जल्द समाधान का रास्ता अपनाएं तो यह सुशासन का उदाहरण ही होगा। दैनिक कार्य का निपटान हर रोज किया जाए।
-- --
इनको किया गया सम्मानित
इस मौके पर पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें प्रशासनिक कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए विधि शाखा के सहायक महेंद्र सिंह, विकास कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए प्लानिंग अधिकारी अमिता चौधरी, राजस्व कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए नायब सदर कानूनगो रोहताश, जनसमस्याओं के समाधान में सराहनीय योगदान के लिए सहायक सुमन रानी व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहनीय योगदान के लिए पुलिस सिक्योरिटी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रेम कुमार को सम्मानित किया गया।