{"_id":"691b6820dc5f217a3c0e753a","slug":"the-police-station-in-charge-will-go-from-village-to-village-to-make-farmers-aware-not-to-burn-stubble-sirsa-news-c-128-1-sir1004-147837-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव-गांव जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करेंगे थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव-गांव जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करेंगे थाना प्रभारी
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा जिले में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करें। पुलिस टीमें गांवों और खेतों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करेंगी और उन्हें पराली जलाने के स्वास्थ्य, पर्यावरण और मिट्टी पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों से अवगत कराएंगी।
एसपी ने बताया कि धान की कटाई के बाद पराली जलाने से वायु प्रदूषण में भारी वृद्धि होती है, जिससे मानव स्वास्थ्य, पशुओं और पर्यावरण पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही मिट्टी की उर्वरता घटती है और भूमि की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती है।
उन्होंने अपील की है कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कस्टम हायरिंग सेंटरों और फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों जैसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और रोटावेटर का अधिकतम उपयोग करें। इन मशीनों से पराली को जलाने की बजाय मिट्टी में मिलाया जा सकता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।