फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The people of Otu and Firozabad got relief from the ceasefire- spent the night awake talking, slept peacefully in the morning

Sirsa News: सीजफायर से ओटू और फिरोजाबाद के लोगों को मिला सुकून- बोल-जाग कर काटी रात, सुबह हुई तो चैन से सोए

Mon, 12 May 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 12 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The people of Otu and Firozabad got relief from the ceasefire- spent the night awake talking, slept peacefully in the morning
गांव फिरोजाबाद की गली में खड़े होकर युद्ध को लेकर आपस में चर्चा करते लोग। संवाद
आंखों में कटी रात, सुबह हुई तो चैन से सोए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। पाकिस्तानी मिसाइल के टुकड़े शुक्रवार देर रात गांव के खेतों में गिरने के कारण ओटू और फिरोजाबाद के ग्रामीणों ने शनिवार की रात लगभग जागकर काटी। सतर्कता अपनाते हुए शाम ढलते ही ग्रामीण लाइट बुझाकर घरों में चले गए, पर आंखों से नींद गायब थी। धीमी सी आवाज होने पर भी वे जाग जाते। सुबह होने पर ही लोग चैन की नींद सो सके।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीज फायर की घोषणा से राहत महसूस कर रहे फिरोजाबाद के अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें भारत की सेना के पराक्रम पर पूरा भरोसा था। सेना पाकिस्तानी मिसाइल को टुकड़े-टुकड़े कर देगी, इसका हम लोगों को पूरा भरोसा था, लेकिन मिसाइल के टुकड़े छत पर गिरने से भी हो नुकसान हो सकता था। तनाव खत्म होने के बाद अब रात चैन से कटेगी और अपनी दिनचर्या भी पूर्ववत हो जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार देर रात को छोड़ी गई मिसाइल को वायुसेना ने ध्वस्त कर दिया था जिसके टुकड़े फिरोजाबाद, ओटू और खाजाखेड़ा में गिरे थे। रविवार को भी इन गांवों में मिसाइल और भारत-पाक जंग की चर्चा सबकी जुबां पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गांव फिरोजाबाद के लोगों में युद्ध को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रही। क्योंकि मिसाइल का हिस्सा गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों में गिरा था। खेतों में रहने वाली ढाणियों के 100 परिवारों के लिए शनिवार की रात भी बेहद अहम रही। रात भर लोग युद्ध को लेकर मोबाइलों पर अपडेट देखते रहे।

सीज फायर ने भले ही राहत दी। लेकिन रात को पुन: पाकिस्तान से हुई गोलाबारी ने उसे दोबारा उसी तनाव की स्थिति में ला दिया। ग्रामीणों की मानंे तो रविवार को ही सही मायने में कुछ राहत मिली है। जब सीज फायर के चलते सही जानकारी प्राप्त हुई है।
---

ग्रुपों में चर्चा करते दिखे युवा व बुजुर्ग

गांव ओटू हो या फिरोजाबाद, दोनों में चौपाल से लेकर गलियों तक में मिसाइल व युद्ध को लेकर चर्चा होती रही। सीजफायर सही है या गलत, लोग इस पर भी मंथन करते नजर आए। रात के समय लाइट नहीं जलाने को लेकर सभी एकमत नजर आए और कहते दिखे कि जब तक पूरी तरह से शांति स्थापित नहीं होती है, लाइटें बंद ही रहनी चाहिए।

---

ग्रामीण बोले- शुक्र है किसी के घर पर नहीं गिरा मिसाइल का टुकड़ा

शुक्रवार की रात को आकाश से गिरा मिसाइल का हिस्सा इतना बड़ा था कि घरों पर गिरता तो बड़ा नुकसान हो जाता। शनिवार को रात के समय सीज फायर की जानकारी मिली तो कुछ शांति हुई, पर बाद में पता चला कि फिर से गोलीबारी शुरू हो गई तो दोबारा मिसाइल की ओर ध्यान चला गया। शनिवार की रात पूरी तरह से तनाव में गुजरी है। 7अरुण कुमार कंबोज, गांव फिरोजाबाद , सिरसा।
----



मिसाइल का टुकड़ा गिरने से गांव के लोग कुछ समय के लिए सहम से गए थे। शनिवार को मिसाइल को देखने के बाद ही कुछ शांति मिली। भारतीय सेना द्वारा उसे नष्ट कर दिया गया था, लेकिन दिनभर यही चर्चाएं रहीं कि अब कितनी मिसाइल और आएगी। घरों पर गिरती तो कितना नुकसान होता। सीजफायर के फैसले से राहत मिली लेकिन लोगों ने सरकार की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए घरों की सभी लाइटें बंद रखी क्योंकि पाकिस्तान का भरोसा नहीं किया सकता है।


जसवंत राम, फिरोजाबाद।

---



शुक्रवार की रात मिसाइल का टुकड़ा गिरने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ था। शनिवार को युद्ध विराम की घोषणा के बाद भी ग्रामीणों का व्यवहार सामान्य रहा। जैसे ही रात्रि के 8:00 बजे बाद सायरन की आवाज सुनाई दी और गुरुद्वारे में मुनादी करवाई गई तो लोग फिर सतर्क हो गए। घरों के अंदर बाहर की सभी लाइटें बंद कर बिल्कुल शांत होकर बैठ गए। देर रात तक जागते रहे। सुबह जाकर कहीं माहौल सामान्य हुआ। सुरेन्द्र कुमार, फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed