फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The path to free travel is difficult... Happy cards not received even after six months

Sirsa News: मुफ्त सफर की राह मुश्किल... छह माह बाद भी नहीं मिले हैप्पी कार्ड

Thu, 30 Jan 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The path to free travel is difficult... Happy cards not received even after six months
सिरसा के रोडवेज डिपो में हैप्पी कार्ड लेने के लिए खड़े लोग।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हैप्पी कार्ड के माध्यम से बसों में मुफ्त यात्रा करने के इच्छुक लोग सिरसा डिपो में चक्कर पर चक्कर लगा रहे हैं। सात माह पहले आवेदन करने वाले लोगों को भी अभी तक कार्ड नहीं मिल सका है। वहीं, 10 माह पहले बने हैप्पी कार्ड भी परिवहन विभाग अभी तक वितरित नहीं कर पाया है। प्रक्रिया इतनी धीमी है कि 12 हजार हैप्पी कार्ड का वितरण अब तक नहीं हो सका है। जब तक इनका वितरण होगा, सरकार से मिलने वाली सुविधा की मियाद ही खत्म हो जाएगी और एक साल पूरा हो जाएगा। वितरण की रफ्तार भी धीमी है। प्रतिदिन बमुश्किल 300 कार्ड वितरित हो पा रहे हैं।



हैरानी की बात है कि सरकार की इस योजना का लाभ उठाने की उम्मीद में बैठे कई लोग अब दुनियां से रूखस्त हो चुके हैं। उनका हैप्पी कार्ड पर मुफ्त यात्रा का सपना सपना ही बनकर रहे गया है। वहीं, दूसरी ओर कई लोगों के नंबर बंद आ रहे है। जो एक बड़ी समस्या प्रबंधन के लिए वितरण को लेकर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राज्य परिवहन की हैप्पी कार्ड योजना को लेकर यात्रियों में जोश कम नहीं हो रहा है। नये कार्ड बनाने की प्रक्रिया में देरी होने के चलते जिले के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकारियों से प्राप्त आंकडा़ें के अनुसार जिले में अब तक करीब 1 लाख 40 हजार लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया हैं। इनमें से सिर्फ 87022 लोगों के हैप्पी कार्ड ही अब तक बन पाए हैं। जुलाई माह के बाद जो आवेदन हुए हैं , उनके अभी तक कार्ड नहीं बन पाए है। जिसके लिए लोग बार- बार डिपो में कार्ड लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

डिपो में लग रही पात्रों की भीड़



सिरसा डिपो में हैप्पी कार्ड लेने के लिए प्रतिदिन लोगों की भीड़ लग रही है। कई लोग नियमित रूप से डिपो के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि उनका कार्ड अब तक नहीं बना है। इससे यात्री काफी परेशान हैं। कर्मचारियों की माने तो जिन आवेदनकर्ताओं के कार्ड बने है, उनको भी प्रतिदिन फोन किए जा रहे हैं। ताकि वह अपने कार्ड लेकर जाएं।

-----



हैप्पी कार्ड योजना क्या है

राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई यह योजना यात्रियों को सस्ते और सुविधाजनक सफर की सुविधा देने के लिए बनाई गई है। इसके तहत कार्डधारकों को किराए में छूट मिलती है, जिससे खासतौर पर छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और रोजाना यात्रा करने वालों को राहत मिलती है। इसमें आमदनी के अनुसार जिनकी आय एक लाख 80 हजार से कम है वह इस योजना का लाभ ले सकता है।



---

यात्रियों की मांग -जल्द से जल्द मिले कार्ड



वीरवार को सिरसा डिपो में कार्ड लेने के लिए पहुंची महिला वीरपाल कौर, मोहन लाल व प्रोमिला ने बताया कि हैप्पी कार्ड के लिए दो से तीन माह पहले आवेदन किया था। लेकिन अभी तक हैप्पी कार्ड नही बना है । कई बार डिपो में आकर पता किया है , एक ही जवाब मिलता है कि अभी कार्ड नहीं बना है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द कार्ड बनाए ताकि लोग इसका लाभ उठा सके।


---



कोट्स

हैप्पी कार्ड को लेकर हमारे पास भी प्रतिदिन शिकायतें आती है। जुलाई माह के पहले जिन लोगों ने अप्लाई किया था। उनके कार्ड ही बनकर आए है। अन्य लाेगों के कार्ड अभी तक नहीं बन पाए है। जिन लोगों के कार्ड बने है, उनको फोन कर के सूचित किया जा रहा है। वह अपने कार्ड डिपो से लेकर जाए और मुफ्त यात्रा का लाभ उठाए। इनमें से कई लोग दुनियां में नहीं रहे, कुछ का नंबर बंद है। काफी लोग लेने ही नहीं आ रहे हैं। हमारी सभी से अपील है कि जिनके कार्ड बने हैं और मैसेज आए है , वह अपना कार्ड ले जाए। ----अजय दलाल , प्रबंधक सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed