फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The miscreants injured by hitting the kappa during the robbery

बदमाशों ने लूटपाट के दौरान कापा मारकर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
The miscreants injured by hitting the kappa during the robbery
सिरसा। बाइक सवार एक व्यक्ति को कई बदमाशों ने लूटपाट के दौरान कापा मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति किसी तरह से अपनी जान बचाकर पास ही पैलेस में घुस गया। हमलावर घायल व्यक्ति की बाइक लेकर भाग गए। पीड़ित ने रानियां पुलिस थाने में इस बारे में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बचित्र सिंह निवासी ढाणी लहरांवाली ने बताया कि उसके पास एक ट्रॉला 18 है। जिसको वह खुद चलाता है। 27 फरवरी को उसे ट्रॉले में कालांवाली से गेहूं लोड करके राजस्थान में ले जाना था। उसने अपना ट्रॉला रानियां लाकर टायर बदलवाए और गेहूं लोड करवाकर सूरज फिलिंग स्टेशन पर खड़ा कर दिया। इसके बाद साथी ड्राइवर श्रवण सिंह उर्फ लवली निवासी रानियां के घर चला गया। वहां पर साथी ड्राइवर प्रेम सिंह निवासी जीवननगर भी श्रवण सिंह के घर पर आ गया। बचित्र सिंह ने बताया कि वह अपनी बाइक पर अपने घर पर ढाणी लहरांवाली के लिए चला। आरोप है कि रात को करीब 10.30 बजे जब वह हैरीटेज पैलेस के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तीन बाइकों पर सवार करीब 6-7 युवक जो अपने मुंह पर सफेद पटका बांधे हुए थे ने उसके बराबर आकर उसके मुंह पर डंडा मारा। दूसरे युवक ने चलती बाइक की चाबी निकाल ली, जिस कारण बाइक बंद हो गई। इसके बाद युवकों ने उससे पैसे और मोबाइल की मांग की। जब बचित्र सिंह भागने लगा तो पीछे से कमर में दो जगह कापा मारा। कापा लगते ही वह गिर गया। इसके बाद बचित्र भागकर निकट ही हैरीटेज पैलेस की ग्रिल कूदकर अंदर भाग गया। वहीं बदमाश उसकी बाइक लेकर भाग गए। बचित्र सिंह ने वारदात की सूचना अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे रानियां के निजी अस्पताल में ले गए। जहां से परिजनों ने उसे रानियां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। रानियां से बचित्र को सिरसा रेफर कर दिया। बचित्र सिंह ने रानियां पुलिस को शिकायत देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक जगीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed