फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The matter of books in private schools reached the High Court, the petition accepted

हाइकोर्ट पहुंचा निजी स्कूलों में पुस्तकों का मामला, याचिका स्वीकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
The matter of books in private schools reached the High Court, the petition accepted
सिरसा। निजी स्कूलों की ओर से सरकार के आदेशों को दरकिनार कर सरकारी की बजाय निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लागू करने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर ली है और रिकॉर्ड भी मांग लिया है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि निजी स्कूलों की लिस्ट दी जाए, जिन्होंने नये शिक्षा सत्र में प्राइवेट पब्लिशर की पुस्तकें लागू की हैं।
विज्ञापन

सिरसा के सौरभ मेहता ने बताया कि सरकार की ओर से 12 मई 2021 को आदेश लागू किया था कि सभी स्कूल केवल सरकारी किताबें पढ़ाएंगे, लेकिन निजी स्कूलों ने इन नियमों की धज्जियां उड़ाई। निजी स्कूल प्राइवेट पब्लिशर की किताबें लगा रहे थे। ऐसे में सौरभ मेहता ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुुई। अब उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और आरोप लगाए। इस याचिका को स्वीकार कर लिया गया। सौरभ मेहता ने बताया कि अब कोर्ट ने सभी निजी स्कूलों की सूची मांग ली है जिन्होंने निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लागू की हैं। अब सौरभ मेहता स्कूलों की लिस्ट सबूत के साथ जमा कराएंगे। सौरभ मेहता ने बताया कि बाजार में सूची आसानी से मिल जाएगी और ये भी पता चल जाएगा कि किस स्कूल ने कितनी पुस्तकों को खरीदने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड जमा करवाने के दिए हैं आदेश : एडवोकेट नरेश कुमार
हमने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया है निजी स्कूल सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। अब कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर रिकॉर्ड मांगा है कि निजी स्कूलों की सूची दें जिन्होंने नए शिक्षा सत्र के लिए भी निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लागू की है। रिकॉर्ड जमा करवाने के बाद अगली तारीख मिलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश कुमार, अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed