फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The lights of the Nagar Parishad office went off, work stopped, people returned disappointed

Sirsa News: नगर परिषद कार्यालय की बत्ती गुल, काम ठप, मायूस लाैटे लोग

Wed, 08 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The lights of the Nagar Parishad office went off, work stopped, people returned disappointed
नगर परिषद की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में बंद कार्य।   संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गर्मी में बिजली की समस्या को खत्म करने के लिए बिजली लाइनों को अपग्रेड करने का कार्य चल रहा है। इस कारण बुधवार को बाजार में बिजली सप्लाई बाधित रही। इसके चलते नगर परिषद में काम पूरी तरह ठप रहा।

हैरानी की बात है कि नगर परिषद परिसर का जेनरेटर एक माह से खराब पड़ा हुआ है। इसे दुरुस्त करवाने की जहमत तक अधिकारियों व कर्मचारियों ने उठाई। परिणामस्वरूप लोगों को बिना काम करवाए ही मायूस लौटना पड़ा। वहीं, नगर परिषद कार्यालय में कोई बड़ा अधिकारी नहीं था। ऐसे में कर्मचारी भी अपने कार्यालयों के बाहर नजर आए। दो बजे तक किसी भी अधिकारी ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवाई।
विज्ञापन


एक दिन पहले दी थी सूचना : कर्मचारियों के अनुसार बिजली निगम विभाग की ओर से एक दिन पहले ही बिजली बाधित रहने को लेकर सूचना दी गई थी, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई बिजली व्यवस्था नहीं की गई। आज से चार दिन पूर्व भी बिजली कट के दाैरान ऐसे ही हालात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शाखाओं में नहीं हुए काम

प्रॉपर्टी टैक्स जमा होना
प्रॉपर्टी टैक्स की फाइलों का निपटान
एनयूएलएम के कार्य
इंजीनियरिंग शाखा व स्थापना शाखा का कार्य

::::::::::::::::::::::
जेनरेटर संबंधी कोई परेशानी है, इसके लिए किसी ने अवगत नहीं कराया। अब समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed