{"_id":"67667a390e3767feb58f52779f1aa269","slug":"the-life-of-the-law-has-been-accused-of-misconduct-effort","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के प्रयास का आरोप लगा तो देवर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के प्रयास का आरोप लगा तो देवर ने दी जान
sirsa
Updated Thu, 19 Jun 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी ने देवर पर दुराचार की कोशिश का आरोप लगाकर घर में पुलिस बुला ली तो युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और मृतक के खिलाफ दुराचार के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय हरमीत सिंह पुत्र जीता सिंह सिरसा में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। वह रोजाना रेलगाड़ी से सिरसा आता और शाम को गांव लौटता था। हरमीत सिंह के पिता ने बताया कि बुधवार शाम घर पहुंचने पर हरमीत सिंह की भाभी ने उससे उसका मोबाइल मांगा। हरमीत ने भाभी से सुबह मोबाइल लेने की बात कही। इसके बाद भाभी उसके साथ झगड़ा करने लगी। कुछ देर बाद भाभी ने 100 नंबर डायल करके पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी कि उसका देवर उससे दुराचार की कोशिश कर रहा है। कुछ देर कालांवाली पुलिस घर पहुंची तो हरमीत पुलिस के डर से कमरे में छुप गया और उसका पिता जीत सिंह घर से बाहर चला गया।
पुलिस ने पीड़िता के महिला अधिवक्ता के समक्ष बयान दर्ज करवाए। पीछे से हरमीत सिंह ने कमरे में साफे का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। काफी देर तक जब हरमीत कमरे से बाहर नहीं आया तो ग्रामीणों ने उसके कमरे की दीवार से तीन-चार ईंटें उखाड़ी और कमरे के अंदर टार्च की रोशनी से देखा तो हरमीत फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना मिलने पर कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
हरमीत सिंह के खिलाफ उसकी भाभी की शिकायत पर दुराचार के प्रयास केस दर्ज किया गया है। हरमीत के पिता जीत सिंह के बयान पर महिला के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। यदि जांच में आरोप झूठे पाए जाते हैं तो महिला के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाने की धारा भी जोड़ी जाएगी। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।
सुभाष बिश्नोई, थाना प्रभारी, कालांवाली