{"_id":"687bdabccd88a7546b0f1680","slug":"the-last-rites-of-all-three-were-performed-in-a-sad-atmosphere-in-kaluana-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141106-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालुआना में गमगीन माहौल में हुआ तीनों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालुआना में गमगीन माहौल में हुआ तीनों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
डबवाली। गांव कालुआना से लापता चार लोगों के शव राजस्थान कैनाल में मिलने के बाद शनिवार को तीन का गमगीन माहौल में कालुआना में अंतिम संस्कार किया गया। गांववासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं गणेशगढ़ राजस्थान निवासी बलबीर का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार का कहना है कि गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ है। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं निकला। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। दरअसल, गांव कालुआना से 13 जुलाई की रात को गणेशगढ़ राजस्थान निवासी बलबीर और गांव कालुआना निवासी रायसिंह, विनोद उर्फ बिंदर व रवींद्र उर्फ चौथ राम अपने घर से गांव गणेशगढ़ जाने का कहकर गाड़ी में सवार होकर गए थे।
अगली सुबह से ही इन युवकों के फोन बंद मिले तो परिजन इनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस थाना सदर में भी गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई। पुलिस को चारों के मोबाइल की लोकेशन राजस्थान कैनाल के पास मिली। शुक्रवार को गोताखोरों ने राजस्थान कैनाल से चारों युवकों के शव व बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया।