फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The knock of severe cold, due to fog, Suryadev could not be seen till noon

Sirsa News: कड़ाके की ठंड की दस्तक, धुंध छाने से दोपहर तक नहीं दिखे सूर्यदेव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The knock of severe cold, due to fog, Suryadev could not be seen till noon
रनियां क्षेत्र में छाई धुंध। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन घनी धुंध छाई। दृश्यता दस मीटर से भी कम रही। इसके चलते रोडवेज की 30 से अधिक बसें देरी से पहुंचीं। इसके अलावा गोरखधाम एक्सप्रेस भी चार घंटे लेट हुई। दूसरी ओर धुंध के चलते दो दिन में अलग-अलग स्थानों पर दो हादसे हो चुके हैं, लेकिन जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को पर्यावरण में घनी धुंध छाने के कारण दृश्यता बेहद कम रही। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही तापमान में पहले से गिरावट देखने को मिली है। इसके कारण हाथ पैर भी सून्न हो रहे हैं। सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। ऐसे में वाहन भी रोड पर रेंगते हुए नजर आए। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद लोगों को राहत मिल पाई । मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक इसी तरह से पर्यावरण में घनी धुंध छाई रहेगी। इसके बाद बादल छाएंगे।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी फसल को हो रहा फायदा
रात को ओस पड़ने और सुबह घनी धुंध होने से खेतों में फसलों को फायदा मिला रहा है। धुंध के बाद अब फसलें भी तेजी से फैलाव करेंगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड पर घूम रहे बिना रिफ्लेक्टर के वाहन दे रहे हादसे को न्यौता
रोड पर बिना रिफ्लेक्टर के घूमते वाहन हादसे को न्यौता दे रहे हैं। धुंध का मौसम शुरू होने के बाद भी प्रशासन सख्ती नहीं की है। शहर की मंडियों में अभी भी काफी संख्या में किसान धान सहित अन्य फसल लेकर पहुंचते है। लेकिन ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर न लगे हैं।
रोड पर खड़े ट्रक से निजी बस की टक्कर, चार यात्री घायल
ऐलनाबाद। धुंध के कारण नोहर रोड के साथ खड़े ट्रक से निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। हालांकि चारों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट कंपनी की बस नोहर से ऐलनाबाद आ रही थी। सुबह सात बजे शहर की नोहर रोड पर जनता गर्ल्स कॉलेज के पास खड़े ट्राले की पीछे बस टकरा गई। बस की गति अधिक होने से बस की कंडेक्टर साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सुखजिंदर सिंह वासी करीवाला, नरेश कुमार (22) निवासी नोहर, वेद प्रकाश (46) निवासी टिब्बी और विनोद कुमार (38) निवासी बणी को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचीं और घायलों को उपचार के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के लिए रेफर कर दिया। घायलों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। हालांकि सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने और नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे है। यातायात नियम न मानने वाले वाहन चालकों पर भी सख्ती की जा रही है। - इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा ।

ऐलनाबाद के पास सड़क हादसे में क्षतिगस्त हुई निजी बस ।  संवाद

ऐलनाबाद के पास सड़क हादसे में क्षतिगस्त हुई निजी बस । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed