फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The house was demolished despite the status quo order

Sirsa News: यथास्थिति के आदेश के बावजूद मकान को गिराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The house was demolished despite the status quo order
बुजुर्ग महिला किशन कौर। 
सिरसा। प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने जिन सेवानिवृत सहायक मलेरिया अधिकारी दर्शन सिंह को सम्मानित किया था। सिरसा में जिस मकान में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। उनकी उस विरासत को कुछ लोगों ने रातोंरात ध्वस्त कर दिया। जिला अदालत की ओर से संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद उनके घर को बुलडोजर से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


जब अमृतसर में अपनी बेटी दामाद के साथ रह रही उनकी 83 वर्षीय पत्नी किशन कौर को सूचना मिली तो वह बेहोश हो गई। रात को उठकर वह अपने घर को याद कर रोने लगीं। 1988 में बनाए गए घर का मलबा उनकी आंखों के सामने घूम रहा है। पुलिस ने अब प्रीतपाल सिंह, शमशेर सिंह, सुखदेव सिंह बोगन, जसपाल सिंह बोगन, बलविंदर सिंह, सतविंदर कौर, जेसीबी चालक मनिंदर और प्रॉपर्टी डीलर सनी नागपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के किशन कौर ने बताया कि घटना 16 मई की रात की है। सिरसा रहने वाले उनके पड़ोसियों का फोन आया कि केलनियां रोड पर शमशाबाद पट्टी सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पास उनके घर के बाहर बुलडोजर खड़े हैं। सुबह तक उनका घर मलबे में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो पूर्व में कब्जा करने वाले लोगों ने ये मशीनें बुलाईं थी और उनके घर को रातोंरात मलबे में तब्दील कर दिया। उन्होंने बताया कि वह लोग घर के अंदर रखे एयर कंडीशनर, फर्नीचर, चांदी के बर्तन, रसोई के सामान और दरवाजे सहित लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए।

सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य आगंतुक (एलएचवी) किशन कौर ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने यह घर करीब 40 साल पहले खरीदा था। घर में बिजली और पानी के वैध कनेक्शन हैं। हालांकि, कथित तौर पर इसमें औपचारिक रजिस्ट्री के कागजात नहीं हैं, जो चल रही कानूनी लड़ाई का मुख्य मुद्दा है। उन्होंने कहा कि उनके पति का 29 जुलाई, 2018 को निधन हो गया था। तब से वह अकेली रह रही थीं। उनका बेटा नवराज सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहता है और उनकी दो बेटियों की शादी पंजाब में हुई है।


मुख्यमंत्री को भी शिकायत कर चुकीं पीड़िता
किशन कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोसी प्रीतपाल सिंह, शमशेर सिंह, सतविंदर ने घर को गिराने के लिए मिट्टी हटाने वाली मशीनें भेजी गईं। इनके अलावा कुछ अन्य लोग भी उनके घर पर कब्जा करने की कोशिश में शामिल थे। आरोपी पहले भी कई बार घर तोड़ चुके हैं और सामान भी चुरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 24 जुलाई 2024 को मामला दर्ज किया गया था, लेकिन कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इस साल फरवरी में उनके घर से मोटर चोरी हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री और डीसी को शिकायत करने के बावजूद आरोपी उन्हें परेशान करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed