{"_id":"6547d0eebdd9654a82030040","slug":"the-hassle-of-oil-is-over-water-burning-lamps-are-being-sold-in-the-markets-sirsa-news-c-128-1-sir1002-9484-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तेल का झंझट खत्म, बाजारों में बिक रहा पानी से जलने वाला दीया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तेल का झंझट खत्म, बाजारों में बिक रहा पानी से जलने वाला दीया
विज्ञापन
बाजार में मौजूद पानी से चलने वाले दिये।
सिरसा। दिवाली को लेकर बाजारों में दुकानदारों की ओर से ग्राहकों लुभाने लिए नये नये आइटम लाए गए हैं। वहीं शहरवासी घरों को सजाने के लिए विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी कर रहे है। इसी बीच स्वचलित लड़ियां व पानी से चलने वाले दीयों की इस बार अधिक मांग है।
धनतेरस व दिवाली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। गांव से लेकर शहर तक बाजारों में रौनक बढ़ रही है। घर की सजावट के लिए लोग बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक लाइटें आदि खरीद रहे हैं। एक तरफ जहां मिट्टी के दीयों की खरीद जोरो पर है, वहीं दूसरी ओर पानी से चलने वाले दीयो की मांग भी बाजार में बढ़ रही हैं। लड़ियों की कई वैरायटी इस बार अलग अलग डिजाइन में देखने को मिल रही हैं। जिससे लोग अपने घरों को जगमग करेंगे।
घरों को रंग करवा लड़ियों से सजाने में जुटे
शहरवासी अपने घरों को सजाने के लिए सबसे पहले घरों में रंग करवा रहे हैं। इसके बाद घरों को सजाने में जुट जाएंगेे। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में 20 रुपये से 850 रुपये तक की इंडियन एलईडी लड़ियां मौजूद हैं। सबसे ज्यादा धूम बिजली से चलने वाले इंडियन लैंप, लड़ियां, लट्टू, लटकन, दीये व लेजर लाइटें शामिल है। वहीं बिजली से चलने वाले झूमर भी बाजार में मौजूद है।
विज्ञापन
पारंपरिक हाथ से बनी होम मेड सामान की भी मांग
बाजार में पारंपरिक रंग बिरंगी होम मेड सामान की भी मांग है। कुछ लोग घरों को पारंपरिक चीजों से भी सजाते हैं। इस दौरान हाथ से बनी ऊन की झालर, बंदरवॉल, लटकन मौजूद हैं। इन चीजों को लोग घरों में बनाते हैं। वहीं ये बाजार में भी आसानी से मिल जाती हैं। इनकी कीमत 100 से 500 रुपये तक है। रंग-बिरंगी लाइट के शोपीस भी इस बार बाजार में आए हैं, जिन्हें घर के किसी भी कोने में रखकर सजावट को पूरा किया जा सकता है।
दिवाली के चलते बाजार में रौनक बढ़ गई है। शहरवासी बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। त्योहारी सीजन में काम अच्छा निकलने की उम्मीद है। दिवाली से तीन पहले बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है और लोग खरीददारी करने बाजारों में आते हैं।
- नरेंद्र सिंह, दुकानदार।