फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The government is thoroughly examining the family identity cards and preparing a list of suspicious IDs.

Sirsa News: परिवार पहचान पत्र की गहनता से जांच कर रही सरकार, संदिग्ध आईडी की बन रही सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The government is thoroughly examining the family identity cards and preparing a list of suspicious IDs.
सिरसा। लधु सचिवालय में बनी पीपीपी समाधन ​खिड़की, जहां पर मौजूद लोग। संवाद
सिरसा। परिवार पहचान पत्र के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता बरत रही है। गलत तरीके या सरकारी योजनाओं के लिए लाभ लेने वाले परिवार पहचान पत्रों का विशेष रूप से डाटा तैयार किया जा रहा है। इसी डाटा के आधार पर संदिग्ध परिवार पहचान पत्रों का भौतिक सत्यावन करवाया जाएगा। इसके बाद उन पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों से रिकवरी भी सरकार कर सकती है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, सिंगल फैमिली आईडी भी बड़े स्तर पर संदिग्ध पाई गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर से सरकार ने सिंगल फैमिली आईडी को मर्ज करने का ऑप्शन पोर्टल पर खोला हुआ है। पोर्टल पर यदि किसी व्यक्ति या महिला की गलत आईडी बनी हुई है तो वह अपने परिजनों के साथ मर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन

----
जिले में तीन लाख 91 हजार 118 पीपीपी आईडी
सिरसा जिले के अंदर 3 लाख 91 हजार 118 परिवार पहचान पत्र बने हुए हैं। इनसे 14 लाख 19 हजार 580 सदस्य जुड़े हुए हैं। इनमें 20 से 50 हजार के बीच सिंगल फैमिली आईडी बनी हुई है। इनकी जांच का दौर चल रहा है। वहीं मौजूदा समय में भी फैमिली आईडी बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन सुविधाओं का उठाना चाहते हैं लाभ
- हैप्पी कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- आयुष्मान कार्ड
- प्रधानमंत्री आवासीय योजना आदि।
---
पीपीपी के आधार बीपीएल कटने का दौर जारी
परिवार पहचान पत्र के आधार बीपीएल कार्ड काटे जाने का दौर जारी है। 90 प्रतिशत बीपीएल कार्ड सही आधार पर कट रहे हैं। जबकि 10 प्रतिशत में त्रुटियां सामने आती हैं, जिनका समाधान किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार 30 हजार के आसपास बीपीएल कार्ड को काटा जा चुका है। इनमें सामने आया है कि आठ से 10 एकड़ भूमि वाले ग्रामीणों के भी बीपीएल कार्ड बने हुए थे, जिनको काटा गया है।
--
प्रशासन की लोगों से अपील, दुरुस्त करवाए पीपीपी
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दुरुस्त करवाएं। किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। सरकार की ओर से कार्रवाई होने पर उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए बिना देरी के लोग अपनी पीपीपी आईडी को दुरुस्त करवाएं।

------------

सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र की गहनता से जांच की जा रही है। इसमें संदिग्ध पाई जाने वाली पीपीपी आईडी की सूची बनाई जा रही है और उसकी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी तक पीपीपी आईडी मर्ज करने का पोर्टल पर ऑप्शन खुला हुआ है। यदि किसी की गलत आईडी बनी हुई है तो वह दुरुस्त करने के लिए आवेदन कर सकता है। - रविंद्र कुमार, इंचार्ज, पीपीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article