फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The future of students is being improved by studying under Mission Buniyaad Scheme and Super-100 Scheme.

Sirsa News: मिशन बुनियाद स्कीम व सुपर-100 योजना में पढ़कर संवर रहा विद्यार्थियों का भविष्य

Tue, 03 Dec 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 03 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
The future of students is being improved by studying under Mission Buniyaad Scheme and Super-100 Scheme.
कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छात्र कलाकारों को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद के स्कूल में मिशन बुनियाद व सुपर-100 मोटीवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन से कम्युनिटी मैनेजर कपिल देव भार्गव पहुंचे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ तथा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि जिले के 20 से अधिक विद्यार्थी राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। 25 से अधिक बच्चे इंजीनियरिंग कर रहे हैं। यह हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग की सुपर-100 बुनियाद स्कीम से ही संभव हो पाया है।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने खंड के विद्यालयों से पहुंचे प्रिंसिपल, बुनियाद प्राचार्य अनिल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश कुमार, खण्ड समन्वयक ऋषि कुमार व अभिभावकों का स्वागत किया। डाॅ. मुकेश कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार 2018 में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए सुपर 100 जैसी बेहतरीन योजना लेकर के आई थी। इसका उस समय मुख्य कार्यालय रेवाड़ी में बनाया गया था, जो अब कुरुक्षेत्र में स्थानांतरित हो चुका है। इस स्थान में पढ़ कर हरियाणा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अपना भविष्य संवार रहे हैं।
विज्ञापन


खंड समन्वयक ऋषि कुमार ने बताया कि सुपर-100 हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग की एक बेहतरीन योजना है। कपिल देव ने बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्रतिवर्ष सुपर-100 व बुनियाद स्कीम में पढ़कर अपना भविष्य संवार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::

सरकार उठाती है पूरा खर्चा

सरकारी स्कूलों में आठवीं व नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन उनके परिवार के पास इतना सामर्थ्य नहीं है कि वह महंगी पढ़ाई करवा सके। इनकी सहायता व सहयोग के लिए हरियाणा सरकार ने मिशन बुनियाद व सुपर-100 स्कीम शुरू की हुई है। सुपर 100 में दाखिला होने के पश्चात विद्यार्थी के रहने, खाने व पढ़ाई का पूरा खर्चा हरियाणा सरकार वहन करती है।



::::::::::::::::::::::

अभिभावकों को जानकारी देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य प्रोग्राम में शामिल सभी स्कूल मुखिया, माता पिता अभिभावकों और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के साथ साथ कक्षा आठवीं और कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देना था। यह प्रोग्राम शिक्षा विभाग हरियाणा और विकल्प फाउंडेशन द्वारा करवाया गया। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, ग्रुप डांस किया।


:::::::::::::::::::::::::

मिशन बुनियाद के अंतर्गत पंजीकरण जारी, 20 दिसंबर अंतिम तिथि

मिशन बुनियाद के लिए कक्षा आठवीं में पढ़ रहे बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अगर कोई छात्र जिसके नंबर 60 प्रतिशत से भी कम है, उसे भी परीक्षा के लिए अवसर प्रदान किए जाएंगे। सुपर 100 में कक्षा दसवीं के बच्चे शामिल होंगे, जिन्होंने पिछले साल नौवीं की परीक्षा पास की हो। सभी को इस प्रोग्राम के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, एग्जाम प्रोसेस, सिलेबस, परीक्षा की तारीखों के बारे में अवगत कराया गया। मिशन बुनियाद के अंतर्गत 16 नवंबर से रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हो चुका है। इसकी अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक चलेगा। 18 दिसम्बर तक सभी खंडों में मिशन बुनियाद जागरूकता कार्यक्रम समाप्त हो जाएंगे। इस अवसर पर सभी स्कूलों से आए स्कूल मुखिया, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, अभिभावक, एबीआरसी, बीआरपी, अध्यापक विकल्प फाउंडेशन की टीम, आठवीं और दसवीं के छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed