फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The first scene shows the dialogue between Ravana and Nandigana and Vedavati and Ravana.

Sirsa News: प्रथम दृश्य में रावण-नंदीगण और वेदवती-रावण संवाद दिखाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The first scene shows the dialogue between Ravana and Nandigana and Vedavati and Ravana.
सिरसा।सूरतगढ़िया चौक स्थित श्री विष्णु क्लब के सदस्य रामलीला का मंचन करते हुए। क्लब
सिरसा। सूरतगढ़िया चौक स्थित श्री विष्णु क्लब के मंच पर सोमवार को वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा, भाजपा नेता गोबिंद कांडा, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप और विभिन्न पार्षदों ने विशेष रूप से शिरकत की।मंच पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

प्रथम दृश्य में रावण-नंदीगण संवाद और वेदवती-रावण संवाद जैसे भावनात्मक व शिक्षाप्रद प्रसंगों का मंचन हुआ। कलाकारों की दमदार अदायगी और संवादों की गूंज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण और नंदीगण के संवाद में रावण के घमंड और शिवभक्त नंदी के श्राप का जीवंत चित्रण किया गया, जिसमें यह संदेश दिया गया कि अहंकार का अंत निश्चित है।
विज्ञापन

वहीं वेदवती और रावण के बीच का दृश्य करुणा और धर्म की रक्षा की प्रेरणा से भरपूर रहा। वेदवती की मर्यादा, तप और रावण की उद्दंडता को दर्शकों ने बड़े ध्यान से देखा। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि रामलीला सिर्फ मनोरंजन नहीं, अपितु जीवन को दिशा देने वाली कला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम जन्म, ताड़का वध जैसे प्रमुख प्रसंग होंगे मंचित
आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में राम जन्म, ताड़का वध जैसे प्रमुख प्रसंग मंचित होंगे। इस मौके पर गोपाल कांडा ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान दीपक सेठी सहित सभी आयोजकों ने गोपाल कांडा को बांके बिहारी की प्रतिमा बतौर स्मृति चिह्न भेंट की। इसी के साथ नगर परिषद चेयरमैन व विभिन्न पार्षदों को भी सम्मानित किया। अरुण भारद्वाज ने मंच संचालन किया। इस मौके पर प्रेम शर्मा, आकाश साहनी, सुमित कथूरिया, हैरी हमराज, अरविंद साहनी, सुरेश गुगलानी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed