फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The first merit list in ITI will be released on June 28.

Sirsa News: आईटीआई में पहली मेरिट सूची 28 जून को जारी होगी

Fri, 23 Jun 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The first merit list in ITI will be released on June 28.
शहर में ​स्थित आईटीआई का प्रवेश द्वार। 
सिरसा। जिला की सभी आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब 25 जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले 21 तक आवेदन की अंतिम तारीख थी। वहीं आईटीआई में प्रथम सीट अलॉटमेंट लिस्ट 28 जून को जारी होगी।
विज्ञापन

जिला के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2023 व 24 के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जिसके तक जिला की आठ आईटीआई में विद्यार्थियों के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया। जिसके तहत अब 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। इसके बाद 28 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। वहीं इस दौरान करीब 22 ट्रेडों के लिए इस समय दाखिले हो रहे हैं। आईटीआई में कारपेंटर, कोपा, ड्राफ्टसमैन, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, फिटर ड्यूल, मशीनिस्ट, मोटर व्हीकल, मैकेनिक, मैकेनिक डीजल इंजन पेंटर, प्लंबर, सिलाई टेक्नोलाॅजी, स्टेनो हिंदी, स्टेनो अंग्रेजी, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, मैकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटिंग, सहित अन्य ट्रेडों में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन





इस प्रकार है दाखिले का शेड्यूल
- ऑनलाइन आवेदन, 22 से 25 जून
- मेरिट कम सीट अलॉटमेंट, 28 जून
- फिजिकल दस्तावेज सत्यापन, 28 जून से 1 जुलाई
- फीस डिपोजिट, 28 से 2 जुलाई
- रिक्त सीटाें का ब्योरा, 3 जुलाई
- मेरिट कम सीट अलॉटमेंट, 7 जुलाई
- फिजिकल दस्तावेज सत्यापन, 7 से 11 जुलाई
- फीस डिपोजिट, 7 से 12 जुलाई
- रिक्त सीटों का ब्योरा राउंड - 3, 13 जुलाई
- डाक्यूमेंट सत्यापन, 18 से 21 जुलाई
- फीस डिपोजिट, 18 से 22 जुलाई
- रिक्त सीटों का ब्योरा राउंड- 4, 24 जुलाई
- दस्तावेज सत्यापन, 28 से 3 अगस्त
- फीस डिपोजिट, 28 से 4 अगस्त
------------------

आईटीआई में सीटों की संख्या
आईटीआई, ट्रेड, सीटें
- अलीकां, 7, 124
- जीवननगर, 3, 60
- चौटाला, 12, 360
- चोपटा, 14, 416
- ओढां, 8, 252
- रानियां, 13, 264
- सिरसा ब्वॉयज, 24, 856
- सिरसा महिला, 11, 292
---------------

वर्जन
आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। पहले ये तारीख 21 जून थी। अब इसे बढ़ाकर 25 जून कर दिया। जिसके तहत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- हरीश कुमार, नोडल अधिकारी एडमिशन आईटीआई, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed