फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The first match between Haryana and Karnataka, Haryana's team was the winner

हरियाणा और कर्नाटक के बीच हुआ पहला मुकाबला, हरियाणा की टीम रही विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The first match between Haryana and Karnataka, Haryana's team was the winner
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी खिलाड़ी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच दिवसीय 50वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन आठ मुकाबले हुए। पहला मैच हरियाणा व कर्नाटक टीम के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

रविवार को हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की गोल्डन जुबली पर हो रहे खेल आयोजन में 28 विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने आयोजन में मार्चपास्ट भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने किया। 24 मार्च को प्रतियोगिता के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे। रविवार को इस आयोजन के दौरान हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव संदीप कोटिया, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. अजमेर सिंह मलिक व भारतीय हैंडबॉल फेडरेशन के प्रशासक प्रो. वेदप्रकाश ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जजपा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह मसीतां, जगरूप सिंह सकता खेड़ा, जिला प्रेस प्रवक्ता तरसेम मिढा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंदर सिहाग व महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन हुए नौ मुकाबलों में ये टीमें बनीं विजेता
हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन 8 मुकाबले हुए। पहले मैच हरियाणा व कर्नाटक टीम के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम विजेता रही। दूसरा मैच दिल्ली व पुडूचेरी के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली की टीम ने बाजी मारी। तीसरा मैच मध्यप्रदेश-बिहार के बीच हुआ, यह मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा। इसी प्रकार चौथे मैच में राजस्थान-हिमाचल प्रदेश की टीम के बीच मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम विजेता रही। पांचवां मैच झारखंड-तमिलनाडु के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड की टीम ने बाजी मारी। इसी प्रकार छठा मैच महाराष्ट्र व उत्तराखंड के बीच हुआ। जिसमें महाराष्ट्र की टीम विजेता रही। इसके पश्चात नौवां मुकाबला सिक्किम और असम के बीच खेला गया। जिसमें असम की टीम ने बाजी मारी। समाचार लिखे जाने तक पंजाब-गुजरात तथा केरल-चंडीगढ़ के मैच जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक देश की बहुत से विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। लेकिन यहां का अनुभव काफी अच्छा रहा है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पहली बार खेलने का अवसर मिला है। उम्मीद करते हैं की आगे भी हमें इस प्रकार का अवसर मिले।
तीरज खिलाड़ी, सिक्किम
यहां पर खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। खाने व पीने से लेकर हर प्रकार की व्यवस्था काफी अच्छी की गई है। वैसे चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का नाम सुना था, लेकिन आज यहां खेलने का अवसर भी मिल गया।
सोनम खिलाड़ी , सिक्किम
हरियाणा के काफी विश्वविद्यालय में खेलने का मौका मिला है। परंतु इस विश्वविद्यालय में पहली बार खेलने के लिए आएं है। यहां के लोग काफी मिलनसार है और खिलाड़ियों का भी काफी सम्मान करते हैं।

मनदीप खिलाड़ी, दिल्ली
देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली खिलाड़ियों के साथ खेेलने का अवसर मिला है और उनसे बातचीत करने व मिलने से काफी खुशी हुई है। हम यहां पहली बार खिलने के लिए आए है, जो काफी अच्छा लगा है।
नवदीप खिलाड़ी, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed