फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The fire system of the plant will have to be passed from Gurugram headquarter

Sirsa News: गुरुग्राम मुख्यालय से पास करवाना होगा प्लांट का फायर सिस्टम

Mon, 04 Sep 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The fire system of the plant will have to be passed from Gurugram headquarter
सिरसा। गांव बकरियांवाली में बना कचरा निस्तारण प्लांट को पुन : शुरू करना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। सोमवार को जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सिंह सेहरावत ने प्लांट का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। वहीं इसी दौरान फायर सिस्टम जांच के लिए फायर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौजूदा व्यवस्था से अधिकारी पूरी तरह से नाखुश नजर आए। अधिकारियों ने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट के लिए नये सिरे से डिजाइन तैयार किया जाएगा। इस डिजाइन को गुरुग्राम मुख्यालय से पास करवाना होगा। उसके बाद फायर सिस्टम पर काम शुरू होगा। वहीं जिला नगर आयुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 20 सितंबर तक कचरा निस्तारण प्लांट पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मौजूदा समय में कचरा निस्तारण प्लांट में आगजनी होने की स्थिति में आग बुझाने के व्यापक प्रबंधन नहीं है। इस दिशा में अधिकारियों को काम करना होगा। हालांकि नगर परिषद ने शहर से कचरा उठाने का काम शुरू कर दिया है। परंतु प्लांट के अंदर चार से पांच डफर ही कचरा निस्तारित हो रहा है। ऐसे में शहर में जगह जगह पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जब तक दोनों मशीन लगने के साथ पूरी क्षमता से कचरा निस्तारित नहीं होगा, यह स्थिति जस की तस बनी रहेगी।
विज्ञापन


नहीं हुआ उठान तो लगेगा जुर्माना
अधिकारियों के अनुसार पुरानी एजेंसी को 9 सितंबर तक कचरे का उठान करना है। अभी तक बड़ी मात्रा में कचरा प्लांट में पड़ा है। एजेंसी यदि निर्धारित समय पर उठान नहीं करती है, तो प्रशासन उसे जुर्माना लगाएगा। हालांकि पहले भी प्रशासन उसे नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का धरना जारी
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पूरी तरह से प्लांट शुरू नहीं होगा। हमारा धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आज अधिकारी आए थे और पूरे प्लांट का निरीक्षण किया है। चहारदीवारी व अन्य चीजों को लेकर अधिकारी एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं। अधिकारी व्यवस्था हमारे अनुरूप बना देंगे तो हम अपना धरना खत्म कर देंगे।


बकरियांवाली प्लांट का निरीक्षण किया गया है। प्लांट पर फायर सिस्टम लगाने को लेकर दस्तावेज तैयार किए जाएंगे और नक्शा मुख्यालय में भेजा जाएगा। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद प्लांट पर फायर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद ही एनओसी मिल पाएगी ।
-कुलदीप, लिडिंग फायरमैन, दमकल विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed