फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The family was preparing rice, bricks were thrown at the house

परिवार कर रहा था भात की तैयारी, घर पर बरसाए ईंट-पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
The family was preparing rice, bricks were thrown at the house
सिरसा। शादी में दूध किसी अन्य जगह से लेने पर तैश में आए दूधवाले ने अपने सात-आठ साथियों के साथ मिलकर शादी वाले घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित ने कीर्ति नगर पुलिस चौकी में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश शर्मा निवासी गली नं. 1 ग्रेवाल बस्ती ने बताया कि वे तीन भाई श्री गोशाला से दूध लेते हैं। उनकी भांजी की शादी सोमवार को है। पूरा परिवार रविवार को भात की रस्म में लगा हुआ था। इसी दौरान दूधवाले दुर्गेश निवासी गोशाला ने कहा कि उससे दूध ले लो। तो मुकेश ने कहा कि उन्हें दूध की जरूरत नहीं है। शादी के कार्यक्रम के लिए उन्होंने पहले ही दूध लिया हुआ है। इस पर दुर्गेश ने तैश में आकर उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी। मुकेश शर्मा व उसके परिवार के सदस्य शादी के चलते अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान दुर्गेश व उसके करीब 7-8 साथियों ने उसके घर पर हमला कर दिया। घर का गेट बंद था तो उसे ईंट पत्थर मारकर तोड़ने की कोशिश की। हमलावर लाठियों व डंडों से लैस होकर आए थे। शोर शराबा होने पर गली मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। आरोप है कि जाते वक्त हमलावरों ने कहा कि मोहल्ले वालों ने बचा लिया, दोबारा मौका मिला तो जान से मार देंगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक भंवरलाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed