{"_id":"675733d70888d579e7080bbf","slug":"the-family-had-gone-on-a-religious-trip-thieves-took-away-gold-silver-and-diamond-jewelery-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129794-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धार्मिक यात्रा पर गया था परिवार, चोर ले गए सोने-चांदी व डायमंड के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धार्मिक यात्रा पर गया था परिवार, चोर ले गए सोने-चांदी व डायमंड के आभूषण
विज्ञापन
सिरसा। कीर्ति नगर में धार्मिक यात्रा पर परिवार शहर से बाहर गया हुआ था। इसका फायदा उठाकर चोर सोने, चांदी व डायमंड के आभूषण, स्कूटी और 20 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, कीर्ति नगर की कालू राम सेठी वाली गली में श्रीपाल जैन का मकान है। श्रीपाल ने शिकायत में बताया कि वह 24 नवंबर को अपने परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर गया था। 8 दिसंबर को लौटा, तो मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था।
वहीं कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में से एक डायमंड रिंग, सोने का ब्रेसलेट, चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि मकान में स्कूटी खड़ी हुई थी, वो भी चोर चुराकर ले गए। उसने पड़ोसियों के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची तो उसमें चोरों की तस्वीर चोरी कर सामान ले जाते हुए नजर आए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।