फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The face of temples of education will change, Rs 185 crore will be spent in 34 schools

Sirsa News: शिक्षा के मंदिरों की बदलेगी सूरत, 34 विद्यालयों में 185 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The face of temples of education will change, Rs 185 crore will be spent in 34 schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डी प्लान का पैसा अब सरकारी विद्यालयों को गति देगा। सुविधाओं की कमी से जूझ रहे 34 विद्यालयों को शौचालय और खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। डी प्लान का यह पैसा विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार जारी किया गया है।

जिले में डबवाली और ऐलनाबाद क्षेत्र में सबसे अधिक विद्यालय मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में ऐलनाबाद को 59.48 करोड़ रुपये तो डबवाली में 56.45 करोड़ की राशि मिलेगी। सबसे कम पैसा कालांवाली के स्कूलों पर विकास कार्यों को लेकर खर्च होगा जबकि कालांवाली में नशे की जद में सबसे ज्यादा युवा आ रहे हैं। वहां पर शिक्षा को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन




आंकड़ों के अनुसार रानियां क्षेत्र में 42.67 करोड़ रुपये, सिरसा में 19.05 करोड़ और कालांवाली में 8.20 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिया गया है। सरकारी विद्यालयों में सालाना मरम्मत कार्य के अलावा बजट का बड़ा अभाव रहता है। इसी बजट के अभाव के कारण जरूरी सुविधाओं के लिए विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में डी प्लान का पैसा विद्यालयों को नवजीवन देने के लिए बेहद कारगर साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--बॉक्स

मुख्य रूप से यह होंगे कार्य

- शौचालयों का निर्माण।

- मुख्य द्वार का निर्माण।

- स्कूल भवन की मरम्मत।

- स्कूलों में शेड का निर्माण।

- स्कूलों में वाटर टैंक बनाना।

- स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण।

- स्कूलों में इंटरलॉकिंग फर्श बनाना।

- स्कूलों में पार्कों का निर्माण करना।

- स्कूलों में कमरों का निर्माण करना।

- स्कूलों के पार्कों की मरम्मत करवाना।

- खेल मैदान बनाकर उनकी मरम्मत करवाना

---बॉक्स --

इन विद्यालयों के खेल मैदान की होगी मरम्मत

- सुकेराखेड़ा स्कूल का बास्केटबाल मैदान।

- रानियां खंड के गांव कुत्ताबढ़ (प्यारनगर) स्कूल का फुटबाल मैदान।

- राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड में वॉलीबाल मैदान।

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालासर व हरिपुरा में बने हॉकी मैदान की मरम्मत।

---कोट्स ----

जिले के 34 विद्यालयों में डी प्लान के तहत 185.85 करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है। सभी विद्यालयों में अब मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। - विनोद कुमार, सहायक जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed