{"_id":"5d8ba20e8ebc3e015369f4a3","slug":"the-empty-road-should-be-together-without-creating-an-alternative-route-sirsa-news-rtk5199835131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वैकल्पिक रास्ता बनाए एक साथ उखाड़ी शहर की सभी सड़कें, आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वैकल्पिक रास्ता बनाए एक साथ उखाड़ी शहर की सभी सड़कें, आमजन परेशान
विज्ञापन
जेसीबी से रास्ते के बीच में खुदाई करते हुए।
- फोटो : Sirsa
विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही पिछले एक माह से शहर में सड़क निर्माण कार्य में काफी तेजी देखी जा रही है। लेकिन प्रशासन की एक माह में दिखाई जा रही तेजी आमजन के लिए कई समस्याएं पैदा कर रही है। विधानसभा चुनावों से पहले सड़क निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करवाने की तेजी के चलते नगरपालिका प्रशासन नेे शहरवासियों के लिए बिना कोई वैकल्पिक रास्ता बनाए शहर की सभी मुख्य सड़कों को एक साथ उखाड़ दिया है। जिसके चलते शहर में जहां ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल हो गई है। वहीं आमजन के लिए वैकल्पिक रास्ता न होने के चलते हर समय जाम की स्थिति पैदा होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर पुरानी मंडी और नई मंडी दो हिस्सों में बंटा हुआ है। वहीं फसली सीजन के चलते अनाज मंडी में फसल लेकर आ रहे किसानों को भी अनाज मंडी में आने का कोई रास्ता न होने के चलते भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
नगरपालिका प्रशासन की ओर से लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे फाटक से पुराना पंजरत्न सिनेमा रोड होकर पंजाब बस स्टैंड तक, पंजाब बस स्टैंड से लेकर सालासर पेट्रोल पंप तक, सालासर पेट्रोल पंप से नया थाना रोड होकर डबवाली रोड तक, पंजाब बस स्टैंड से लेकर पुराना थाना रोड होकर डबवाली रोड तक, रेलवे फाटक से होकर खोखा मार्केट रोड पर सड़क निर्माण करने के चलते रास्तों को बिल्कुल बंद कर रखा है। वहीं नगरपालिका प्रशासन की ओर से करीब 2 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण करवाने के चलते मॉडल टाऊन में एसबीआई बैंक वाली रोड, रोहतक बवासीर अस्पताल वाली रोड, पंजाब बस स्टैंड के नजदीक आनंद ढाबे के सामने स्थित मार्केट को भी सड़क निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद करके उखाड़ रखा है। जबकि खोखा मार्केट से आरा रोड़, पुराना एसबीआई बैंक ऑफ पटियाला वाले रोड जोकि बिल्कुल जर्जर व टूटी अवस्था में है को उखाड़कर सड़क निर्माण किया जाना है। इसी तरह बस स्टैंड के नजदीक से आरा रोड होकर रोड़ी रोड तक का कुछ हिस्सा भी निर्माण कार्य के चलते पिछले कई माह से बिल्कुल बंद है। इसके अलावा डबवाली-रोडी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रोड़ी रोड व डबवाली रोड को उखाड़कर पिल्लर आदि खड़े करके निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे दुकानदारों व आमजन को हर समय जाम, धूल मिट्टी उड़ने और आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य पूरा होने से आमजन को काफी बेहतर सुुविधा मिलेगी। लेकिन शहर में वैकल्पिक रास्ता बनाने, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को हटवाने के लिए वे अभी एसडीएम को निर्देश दे देते हैं।
- अशोक कुमार गर्ग, डीसी, सिरसा।