फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The drama of students, college inlaid locks

विद्यार्थियों का हंगामा, कॉलेज पर जड़े ताले

Fri, 19 Sep 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 19 Sep 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
The drama of students, college inlaid locks

नए कॉलेज की मांग को लेकर छात्राओं ने महिला विंग कॉलेज पर बृहस्पतिवार

विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े सात बजे ताला जड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्राओं की अन्य छात्राओं के साथ बहस भी हुई, जिसके बाद छात्राओं ने ताला खोल दिया। बाद में प्रदर्शनकारी छात्राएं कॉलेज के मेन गेट के सामने बैठ गईं और प्रदर्शन करतीं रहीं। दूसरी तरफ नेशनल कॉलेज में एबीवीपी ने हंगामा करते हुए मेन गेट पर ताला लगा दिया। एबीवीपी ने छात्र-छात्राओं को कक्षाओं से बाहर निकाल दिया, जिससे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और छात्रों में झड़प हो गई। बाद में गुस्साएं छात्रों ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए गेट पर डला ताला तोड़ दिया।

महिला विंग कॉलेज में छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान मौके पर तहसीलदार दल बल के साथ पहुंचे और छात्राओं की बात सुनी। छात्राओं ने तहसीलदार के आगे पुरानी बिल्डिंग का दुखड़ा रोया। तहसीलदार ने छात्राओं को दूसरी कई जगह दिखाई जहां कॉलेज चल सकता हो पर छात्राओं को कोई जगह पसंद नहीं आई।

तहसीलदार ने छात्राओं से कहा कि छात्राएं जहां कहेंगी वहीं कक्षाएं लगवा दी जाएंगी जिसके बाद छात्राओं ने एबीवीपी संग बैठक कर रणनीति बनाई। करीब दोपहर बारह बजे एसडीएम परमजीत सिंह चहल मौके पर पहुंचे। उधर महिला विंग की अधिकतर छात्राओं ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि अब कोई तालाबंदी और हड़ताल नहीं होगी ऐसा करने वालों का कोई साथ नहीं देगा और न ही उन्हें पढ़ाई बाधित करने का मौका दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारी छात्राओं से की बात


मौके पर पहुंचे एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुमन गुलाब को बुलाया और प्रदर्शनकारी छात्राओं से बात की। एसडीएम ने छात्राओं से कहा कि ये नई बिल्डिंग एक दिन में नहीं बन सकती उसके लिए समय चाहिए। छात्राएं जिस जगह पढ़ना चाहतीं हैं वह जगह प्रशासन को बता दें वहीं कक्षाएं लगवा देंगे मगर पढ़ाई खराब मत करो और दूसरी छात्राएं जो पढ़ना चाहतीं हैं उनका समय भी न खराब करो।

एसडीएम ने छात्राओं से गांव फूलकां स्थित रीजनल सेंटर में कॉलेज लगाने की सलाह दीं पर छात्राओं ने यहां भी कक्षा लगाने से मना कर दिया जिसके बाद एसडीएम प्रदर्शनकारी छात्राओं पर भड़के और कहा कि आप लोग पढ़ना ही नहीं चाहते अगर आपके ध्यान में कोई जगह तो बता दें। छात्राएं इस बात का कोई जवाब नहीं दे पाईं।

एसडीएम ने ली सबकी राय

प्रदर्शनकारी छात्राओं को समझाने के बाद भी नहीं मानने पर एसडीएम ने कॉलेज की प्रिंसिपल को कॉलेज की सभी छात्राओं को प्रांगण में एकत्रित करने को कहा। एसडीएम ने कहा कि पूरे कॉलेज की छात्राओं से उनका मत जाना जाएगा। प्रिंसिपल ने कहा कि छात्राओं को इस कॉलेज से कोई आपत्ति नहीं है सिर्फ 10-15 छात्राएं बहकावे में आकर प्रदर्शन कर रही हैं।

इसके बाद एसडीएम ने सब छात्राओं के आगे अपनी बात रखी और उनका मत जानना चाहा। एसडीएम ने छात्राओं से कहा कि नए भवन की मांग मान ली गई पर उसको बनने में करीब दो साल का समय लग जाएगा। एसडीएम ने कहा कि यदि छात्राएं इस बिल्डिंग के नीचे कॉलेज नहीं लगाना चाहतीं तो गांव फूलकां में कॉलेज लगवां देंगे। इसके बाद एसडीएम ने छात्राओं से कहा कि वे क्या चाहतीं हैं।

इसी कॉलेज में पढ़ना है

छात्राओं ने एसडीएम परमजीत सिंह चहल से कहा कि वे रोज-रोज के प्रदर्शन से तंग आ चुकीं हैं। वे पढ़ना चाहती हैं कुछ छात्राओं ने कॉलेज का माहौल खराब कर रखा है। छात्राओं ने एसडीएम से कहा कि इस कॉलेज से उनकों कोई दिक्कत नहीं है।

एसडीएम से छात्राओं से कहा कि जो छात्राएं यहां कॉलेज बनाने से सहमत हैं हाथ उठा दें जिसके बाद कॉलेज की लगभग सभी छात्राओं ने एसडीएम का समर्थन किया और यहीं कॉलेज लगाने को कहा। इसके बाद एसडीएम ने सभी छात्राओं को धनयवाद दिया। साथ ही छात्राओं ने कहा कि अब कोई छात्रा आंदोलन के नाम पर हंगामा करने वालों का साथ नहीं देगा। इस मौके पर तहसीलदार एस बिशभनोई, प्रिंसिपल सुमन गुलाब भी मौजूद थीं।

अब देखता हूं कौन लगाता है ताला

छात्राओं से समर्थन मिलने के बाद प्रशासन भी सचेत हो गया। प्रशासन ने फिर प्रदर्शनकारी छात्राओं से बात की और कहा कि वे प्रदर्शन पर ध्यान देने के बजाए पढ़ाई पर ध्यान दें किसी के बहकावे में नहीं आएं पर इस पर कुछ प्रदर्शनकारी छात्राएं नहीं मानीं। तो तहसीलदार ने छात्राओं को कहा कि कॉलेज का माहौल खराब नहीं करने देंगे। अब वे खुद आकर देखेंगे की कौन यहां ताला लगाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन को सख्ती से भी निपटना आता है।

छात्राओं के परिजनों से मिलेगा प्रशासन

तहसीलदार एस बिशभनोई ने बताया कि जो भी छात्राएं प्रदर्शन कर रही हैं उनकी पहचान कर ली गई हैं। इनके माता-पिता को बुलाकर बात की जाएगी। छात्राएं कुछ भी समझने को तैयार नहीं हैं इनके माता-पिता को इनके बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाली छात्राएं आसपास के गांवों की है शहर की एक भी छात्रा प्रदर्शन नहीं कर रही।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

नेशनल कॉलेज में गेट पर ताला जड़ रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं से विद्यार्थियों की झड़प हो गई। छात्रों ने कहा कि वे रोज-रोज के प्रदर्शन से तंग आ चुके हैं करीब एक महीने से उनकी कक्षाएं ठीक से नहीं लग पा रही हैं। इसके बाद छात्रों ने जबरन ईंटें उठाकर ताला तोड़ दिया।

इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता वहां से चले गए। इसके बाद भी छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। छात्र एबीवीपी ऑफिस के आगे एकत्रित हो गए और कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और आगे से ताला लगाने और पढ़ाई खराब न करने की चेतावनी दी। छात्रों ने बताया कि वे आज कक्षा लगा रहे थे तो एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जबरन कक्षा नहीं लगाने दी और उनके साथ दुर्व्यवहार किया है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर छात्रों को वहां से खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed