फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The Deputy Commissioner reprimanded the officers of the Public Health Department

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उपायुक्त ने लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner reprimanded the officers of the Public Health Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बारिश से पहले जलनिकासी की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। शहर के बाजारों और डबवाली रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पाइप डालने का काम धीमी गति से चलने पर उपायुक्त नाराज हो गए। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि अभी केवल 50 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है। ऐसे में छह माह तक शहर में पाइप लाइन डालने का काम पूरा किया जाए, ताकि शहर वासियों को इसकी सुविधा मिल सके।
उपायुक्त ने बुधवार सुबह सुरखाब चौक पर पानी निकासी के लिए लगाए गए पंपों की स्थिति जांची। इसके बाद डबवाली रोड स्थित स्ट्रॉम वाटर प्रोजेक्ट व अमृत योजना के तहत पानी निकासी के लिए किए जा रहे कार्यों, घग्गर नदी तक पानी निकासी के प्रबंधों तथा केलनियां स्थित सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अमृत योजना-फेज एक व दो के तहत हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर पानी निकासी व पाइप बिछाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है, ऐसे चैनल को अस्थायी तौर पर मुख्य लाइन से जोड़ दिया जाए, ताकि जलभराव होने की सभी संभावनाओं को रोका जा सके। इस दौरान जिला नगर आयुक्त सुशील कुमार, कार्यकारी अभियंता भानू राम, इओ नगर परिषद संदीप मलिक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अग्रसेन कॉलोनी में पानी निकासी के किए गए प्रबंध
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि शहर की अग्रसेन कॉलोनी में बारिश के पानी की शीघ्र निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन बिछा दी गई है। यहां का पानी लिफ्टिंग करके मैन सीवरेज लाइन से जोड़ दिया गया है, जिसके लिए डीजल व इलेक्ट्रिक पंप सैट भी लगाए गए हैं। जनता कॉलोनी में मुख्य पंप स्टेशन पर बिजली की मोटर व जेनरेटर सैट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता कॉलोनी इंटर पंपिंग स्टेशन का किया दौरा
उपायुक्त ने पानी निकासी संबंधी प्रबंधों के निरीक्षण के दौरान जनता कॉलोनी में निर्माणाधीन इंटर पंपिंग स्टेशन का भी दौरा किया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे जल्द ही पूरा करवाया जाएगा। इस स्टेशन के बनने से लगभग आधे शहर से पानी निकासी का स्थायी समाधान होगा।
केलनियां स्थित सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने केलनियां स्थित सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर से आने वाली पानी, उसकी ट्रीटमेंट प्रक्रिया तथा इसके बाद घग्गर ड्रेन में पानी छोड़ने तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रीटमेंट के बाद इस पानी का उपयोग खेतों में सिंचाई के लिए भी किया जा सकता है। इस प्लांट से प्रतिदिन 35 एमएलडी पानी को ट्रीट किया जाता है, जिसे किसान सिंचाई के लिए खेत में उपयोग में लेते हैं। उपायुक्त ने एसटीपी प्लांट के माध्यम से पानी ट्रीटमेंट के बाद रियूज करने प्रक्रिया को बेहतर बताते हुए इस कार्य के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

जनस्वास्थ्य व नप अधिकारियों को दिए निरंतर निगरानी के निर्देश
उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखी जाए। अगर पानी निकासी के लिए पंप आदि की व्यवस्था करनी है तो इसकी तैयारी भी पहले ही रखी जाए, लेकिन प्रत्येक परिस्थिति में पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित हो। जल निकासी संबंधी सभी उपकरण दुरुस्त हों और संबंधित विभाग आपसी तालमेल भी निरंतर बनाए रखें। शहर से कहीं भी जलभराव की समस्या का पता लगता है तो उसका समाधान तुरंत किया जाए।

शहर के अग्रसैन कॉलोनी से पानी निकासी के लिए किए गए प्रबंधो का जायजा लेते उपायुक्त अजय सिंह तोमर ।

शहर के अग्रसैन कॉलोनी से पानी निकासी के लिए किए गए प्रबंधो का जायजा लेते उपायुक्त अजय सिंह तोमर ।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed