फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The department wrote a letter to install a big transformer for the plant

प्लांट के लिए बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग ने लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The department wrote a letter to install a big transformer for the plant
ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करते इंजीनियर। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बिजली ट्रांसफार्मर में बदलाव करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। अस्पताल में अभी 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। अस्पताल का लोड अधिक होने के कारण ऑक्सीजन प्लांट पर कम वोल्टेज पहुंच रहे है। जिसके कारण बीते दिन इसका 48 घंटे का ट्रायल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले ही नागरिक अस्पताल को हॉटलाइन के साथ जोड़ने के लिए एक हजार वोल्टेज का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। जिसका कार्य पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को सौंपा गया है। प्रोजेक्टर पूरा होने में करीब तीन माह का समय लगेगा। लेकिन ऑक्सीजन प्लांट को जल्द शुरू करने के लिए विभाग ने पत्र लिख पहले 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाई जाने की मांग की है। जिसके बाद प्रोजेक्ट के अनुसार यहां पर ही एक हजार केवीए का ट्रांसफार्मर लगा पुराने ट्रांसफार्मर को बदला जा सकता है। बता दे कि ऑक्सीजन प्लांट शुरू रखने के लिए 415 वोल्टेज की आवश्यकता है लेकिन अभी केवल 380 वोल्टेज ही मिल पा रही है।
विज्ञापन

बीते दिन पहुंचे थे इंजीनियर, लेकिन वोल्टेज कम होने से नहीं हो पाया था ट्रायल
बता दें की मंगलवार को नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल लेने के लिए इंजीनियर पहुंचे थे लेकिन वोल्टेज कम होने के कारण 48 घंटे की बजाए दो घंटे ही जेनरेटर पर ट्रायल हो पाया था। हालांकि ट्रायल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट की शुद्धता सही मिली। लेकिन सही जांच के लिए प्लांट को 48 घंटे तक लगातार चालू स्थिति में रखने के लिए बिजली की आवश्यकता होती है। जिसके कारण इंजीनियरों ने ट्रायल का कार्य बीच में ही छोड़ दिया और ट्रांसफार्मर में बदलाव के बाद ही ट्रायल लेने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के लिए वोल्टेज बढ़ाने को लेकर संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। अस्पताल में पहले 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे 500 केवीए का किए जाने के लिए पत्र लिखा है। बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर भी पूरी प्रक्रिया हो चुकी है लेकिन समय अधिक लगने के कारण छोटा ट्रांसफार्मर रखने की मांग की है।
डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed