फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The department team conducted a survey for dengue.

Sirsa News: डेंगू के लिए विभाग की टीम ने किया सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The department team conducted a survey for dengue.
कालांवाली। जमा पानी में लारवा को खत्म करने के लिए छिड़काव करते हुए आशा वर्कर। संवाद - फोटो : मृतक बैनामा लेखक राजाराम बघेल का फाइल फोटो
कालांवाली। शहर में फैल रहे डेंगू व वायरल बुखार से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर सर्वे किया और अनेक जगह डेंगू मच्छर का लारवा पाया गया। इस दौरान टीम ने लारवा मिले पानी को बिखेरा गया और लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


मलेरिया टीम के प्रभारी गुरमीत सिंह ने कहा कि वार्ड पांच में खुले में व बस स्टैंड परिसर में जमा पानी में लारवा मिलने पर उक्त पानी में काला तेल डाल कर उसे नष्ट करने का काम किया गया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मच्छरों से बचने के लिए घर के आसपास की नालियों, गमलों, खाली पड़े बर्तनों, कूलर की जालियों, फ्रिज और एसी की सफाई की रखे, क्योंकि साफ पानी में ही डेंगू का मच्छर पनपता है और मलेरिया का मच्छर गंदे पानी में पनपता है। गंदे पानी में दवा व काले तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन


नालियों, बगीचों व छतों पर पानी का जमाव हो जाता है। ऐसे में यदि लोग कुछ सावधानी रखते हैं तो इससे काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों ने बेसहारा पशुओं के लिए पीने के पानी के लिए घरों के बाहर पानी की टंकियां रखी हुई है, जिसमें पशु पानी पीते हैं परंतु लोग उक्त पानी की टंकी के पानी को कई दिनों बाद बदलते हैं। इस टीम में आशा वर्कर रानी देवी, कर्मजीत कौर, प्रवीण शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed