फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The dead bodies of Rampura Phool's father and daughter were found in the Dabwali canal, 200 km from the spot.

घटनास्थल से 200 किलोमीटर दूर डबवाली नहर में मिला रामपुरा फूल के पिता और बेटी के शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
The dead bodies of Rampura Phool's father and daughter were found in the Dabwali canal, 200 km from the spot.
नहर में शव मिलने मामले की जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चार दिन पहले पटियाला की भाखड़ा नहर में गिरी कार में सवार पांच सदस्यों में से दो सदस्यों का शव घटनास्थल से करीब 200 किलोमीटर दूर डबवाली भाखड़ा नहर में बरामद हुआ है। शव की पहचान जसविंद्र सिंह उर्फ बब्बू और इशिका के रूप में हुई है। दोनों की पहचान पिता और बेटी के रूप में हुई है। जबकि इनके ही परिवार के दो सदस्यों के शव घटनास्थल से ही बरामद हुए थे। अभी इनके इकलौते बेटे पीरू नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात को डबवाली के सदर थाना और सिटी थाना क्षेत्र से गुजरने वाले भाखड़ा नहर से दोनों के शव बरामद हुए है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उन्हें नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया और मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित परिवार के सदस्य सनी बाहिया के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस अब उनके इकलौते नौ वर्षीय बेटे की तलाश भी कर रही है। डबवाली सदर थाना के एसआई सुरेंद्र ने बताया कि पिता-पुत्री के शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया है और उन्हें परिजनों को को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी पूरी घटना
रामपुरा फूल की सहारा समाज सेवा के अध्यक्ष संदीप कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो जनवरी को जसविंद्र कुमार उर्फ बबलू अपने परिवार के साथ माता मंशा देवी के दर्शन करने के लिए गया था। कार में परिवार के पांच सदस्य सवार थे। इनमें जसविंद्र कुमार उर्फ बबलू, पत्नी नीलम रानी, दो बेटियां इशिका व स्मिता उर्फ शिखा, बेटा पीरू कार में सवार थे।
मंशा देवी से लौटते समय दो जनवरी रात करीब 12 बजे पटियाला उनकी कार भाखड़ा नहर में जा गिरी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और गोताखोरों को उनकी तलाश में लगा दिया। हादसे के अगले दिन तीन जनवरी को जसविंद्र कुमार की पत्नी नीलम और बेटी स्मिता का शव बरामद हो गया। जबकि परिवार के अन्य तीन सदस्य नहीं मिले थे। बुधवार देर रात को पिता जसविंद्र और बेटी इशिका का शव भाखड़ा नहर डबवाली से बरामद हुआ है। अभी उनके बेटे पीरू की तलाश की जा रही है।

बेटी की नौकरी लगने पर मंशा देवी माथा टेकने गया था परिवार
परिजन सन्नी बाहिया ने बताया कि जसविंद्र कुमार बठिंडा के रामपुरा फूल की अग्रवाल कॉलोनी का रहने वाले थे। उनकी रामपुरा फूल में ही कीटनाशकों की दुकान थी। बड़ी बेटी स्मिता उर्फ शिखा की निजी कीटनाशक की कंपनी में नौकरी लगी थी। परिवार के सभी सदस्य माता मंशा देवी के दर्शन करने के लिए गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed