{"_id":"67f962be5dc4f1dd3d006b54","slug":"the-cyclothon-will-be-carried-out-in-22-villages-and-two-urban-areas-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136186-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: साइक्लोथॉन 22 गांवों और दो शहरी क्षेत्रों से निकाली जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: साइक्लोथॉन 22 गांवों और दो शहरी क्षेत्रों से निकाली जाएगी
Sat, 12 Apr 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने लिए प्रदेश में जारी साइक्लोथॉन 2.0 का सिरसा जिले के डिंग बाॅर्डर पर 26 अप्रैल को स्वागत किया जाएगा। जिले के 22 गांवों और दो शहरी क्षेत्रों से साइक्लोथॉन निकाली जाएगी। 27 अप्रैल को सुबह 6 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर डबवाली के लिए रवाना करेंगे।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि साइक्लोथॉन को लेकर जिलावासियों में भारी उत्साह है, विभिन्न संगठन, धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं, एनजीओ, पंचायतें इस यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का रूट तय कर दिया है और अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि ‘एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम’ थीम पर आधारित यह साइकिल यात्रा गत पांच अप्रैल से हिसार से शुरू हुई थी। इस साइकिल यात्रा में हिस्सा लेने के लिए जिलावासी हरियाणा उदय पोर्टल पर दिए गए लिंक https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon या स्कैनर के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करें और नशे के खिलाफ जारी इस मुहिम का हिस्सा बनकर जनभागीदारी दिखाएं।
विज्ञापन
ये रहेगा साइक्लोथॉन का रूट
उपायुक्त ने बताया कि यह साइकिल यात्रा 26 अप्रैल को राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित डिंग बाॅर्डर से जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद पतली डाबर, डिंग मोड़, मोजुखेड़ा, जोधकां, भावदीन से संगरसरिस्ता, ढाणी रामपुरा, कोटली, बाजेकां से होते हुए दिल्ली पुल से शहर में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा हुडा सेक्टर 19 की ग्रीन बेल्ट से होते हुए सेक्टर 19 व सेक्टर 20 के इंटरनल रोड से अजय विहार मोड़ पर आएगी। इसके बाद महिला थाना, सदर थाना के रास्ते दक्ष प्रजापत रोड से शहीद भगत सिंह स्टेडियम पहुंचेगी।
उपायुक्त ने बताया कि 27 अप्रैल को यात्रा की शुरूआत शहीद भगत सिंह स्टेडियम से होगी, इसके बाद बाबा भूमणशाह चौक, टी प्वाइंट बस स्टैंड, डाॅ. अंबेडकर चौक, लाल बत्ती चौक, सांगवान चौक, अरोड़वंश चौक से खैरेकां की ओर रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद यात्रा पंजुआना, साहुवाला प्रथम, छतरियां, बड़ागुढा, दौलतपुरखेड़ा, लक्कड़ांवाली, ख्योवाली, ओढ़ां, चोरमार खेड़ा, मिठड़ी के रास्ते डबवाली पहुंचेगी, जहां साइक्लोथॉन का समापन होगा।