फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The corporation has started removing iron poles to prevent accidents during the rains.

Sirsa News: बारिश में नहीं रहेगा हादसों का खतरा निगम ने लोहे के पोल हटाने किए शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The corporation has started removing iron poles to prevent accidents during the rains.
डबवाली। बिजली के लोहे के पोल बदलते हुए कर्मचारी। संवाद
डबवाली। शहर में वर्षों पहले लगाए गए बिजली के पोल को बदलने की मांग लंबे समय से शहरवासी बिजली निगम के अधिकारियों से करते आ रहे थे। बरसात के समय ये जर्जर पोल हादसों का कारण बन जाते थे और कई बार बेसहारा पशुओं की करंट लगने से मौत भी हो चुकी थी। इसी गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अब पुराने और झुके हुए लोहे के बिजली पोल हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


निगम की इस कार्रवाई से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। शहर के कई स्थानों पर लगे लोहे के बिजली पोल वर्षों पुराने होने के कारण नीचे से पूरी तरह गल चुके थे। कुछ पोल वाहनों की टक्कर से झुक गए थे, जबकि कई ऐसे भी थे जो किसी भी समय गिरकर दुर्घटना का कारण बन सकते थे। इस वजह से कई गलियों में लोगों और वाहन चालकों को गुजरने में भी भय महसूस होता था। इन पोल को लंबे समय से बदलने की मांग की जा रही थी और आखिरकार शुक्रवार को इस दिशा में काम की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन


शहर में अभी 25 से 30 लोहे के पोल बाकी

विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में शहर में लगभग 25 से 30 पुराने लोहे के पोल शहर में हैं। इन सभी को बदलने का काम जारी है। इससे पहले भी शहर के कई पोल को बदलने का काम किया गया है। अब सर्दी का मौसम आने पर बिजली सप्लाई की मांग कम होने पर यह काम एरिया अनुसार किया जा रहा है। वहीं, कमजोर और ढीली तारों को भी बदलकर बिजली आपूर्ति को सुरक्षित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले- अब बिना डर के निकल रहे गली से

खू वाली गली और राजा राम स्कूल वाली गली से लोहे के जर्जर पोल हटाए जाने के बाद वहां के राजकुमार, राजिंद्र कुमार, जयराम, संतराम व अन्य ने बताया कि अब लोगों ने राहत की सांस ली हैं। पहले इन गलियों से गुजरने में हमेशा डर बना रहता था, लेकिन अब सुरक्षित तरीके से आवाजाही हो पाएगी।



-------------शहर के अलग-अलग इलाकों में कई पुराने लोहे पोल को हटाकर नए पोल लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को वार्ड नंबर एक में करीब चार लोहे के पोल बदले गए। इसके बाद विभाग रूटीन के अनुसार नई अनाज मंडी रोड पर सोहन की चक्की के पास एच-पोल और वार्ड तीन के दुर्गा माता मंदिर क्षेत्र में पांच पोल बदलने का कार्य किया जाएगा।

- रामकिशन, जेई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article