{"_id":"6402c1d6bc381a3d770823a4","slug":"the-contractor-had-completed-the-work-orders-to-get-the-work-done-again-sirsa-news-c-21-1-70917-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ठेकेदार ने की थी खानापूरी, नये सिरे से दोबारा काम करवाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ठेकेदार ने की थी खानापूरी, नये सिरे से दोबारा काम करवाने के आदेश
Sat, 04 Mar 2023 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बाजारों की सड़कों की मरम्मत में लापरवाही से काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खानापूरी कर काम निपटाने वाले ठेकेदारों को नगर परिषद ने नोटिस देने के बाद अब नया आदेश जारी किया है। नये आदेशों में कहा है कि ठेकेदार को सभी सड़कों की मरम्मत का काम दोबारा नये सिरे से करवाना होगा। इसके अलावा सड़क किनारे पीली पट्टी खींचने का काम भी दोबारा शुरू हो गया है।
सिरसा शहर में 31 वार्ड हैं। इनमें सड़कों और गलियों की जिम्मेदारी नगर परिषद के पास है। सड़कों की हालत खस्ताहाल हो गई थी। शिकायतें मिलने पर नगर परिषद ने सर्वे करवाया और ऐसी सड़कों की सूची तैयार की, जहां मरम्मत की जरूरत थी। ऐसे में प्रस्ताव तैयार किया गया और सरकार के पास भेजा गया। सरकार ने इसे मंजूर कर दिया। इसके बाद नगर परिषद ने 25-25 लाख रुपये के दो टेंडर के माध्यम से दो ठेकेदारों को सड़कों की मरम्मत का काम सौंपा। वार्ड 1 से 15 तक एक टेंडर में जबकि वार्ड 16 से 31 दूसरे टेंडर में शामिल किए गए। नियम था कि तारकोल की सड़क की रिपेयर तारकोल से ही और सीमेंट की सड़क की रिपेयर सीमेंट से ही होगी। इसके अलावा टाइलों की सड़क है तो उसकी रिपेयर टाइलों से ही होगी। लेकिन आरोप है कि ठेकेदार ने मनमर्जी से काम कर दिया। इसकी शिकायतें हुई तो नगर परिषद ने जांच करवाई। इसमें पूरे मामले का खुलासा हो गया ।
नगर परिषद ने जारी किया था कारण बताओ नोटिस, अब दिए आदेश
नगर परिषद अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद संज्ञान लिया। दोनों ठेकेदारों को पिछले महीने कारण बताओ नोटिस दिए गए थे। इसमें ठेकेदारों से जवाब मांगा था। साथ ही इस मामले की जांच भी करवाई गई। इसमें पता चला कि नियमों का उल्लंघन हुआ है। अब नगर परिषद ने ठेकेदारों को आदेश दिए हैं कि सभी सड़कों की मरम्मत नये सिरे से करवाई जाए। अब नियम अनुसार सभी सड़कों की मरम्मत करवानी होगी।
विज्ञापन
पीली पट्टी के काम में भी मिली लापरवाही, अब दोबारा काम शुरू
नगर परिषद की ओर से एक अन्य टेंडर के माध्यम से काम करवाया गया। सभी बाजारों और मार्गों पर सड़क के दोनों तरफ पीली पट्टी लगाने का काम किया गया। ताकि वाहन पीली पट्टी के भीतर ही खड़े हों।। लेकिन कुछ ही दिन में पीली पट्टी का रंग फीका पड़ गया। काम जांच के घेरे में आया तो एक्शन में अधिकारी आए। उन्होंने ठेकेदार को आदेश दिए कि पूरे शहर में दोबारा पीली पट्टी खींचने का काम करें। ऐसे में ठेकेदार ने पीली पट्टी लगाने का काम भी दोबारा शुरू कर दिया है। शहर के हिसारिया बाजार और चांदनी चौक बाजार में पीली पट्ठी दोबारा खींच दी गई है। जल्द ही अन्य बाजारों में भी ये काम दोबारा होगा।
नई गलियां बनाने के लिए नगर परिषद करेगा सर्वे शुरू
शहर के सभी वार्डों में भी ऐसी गलियों की तलाश के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा, जिन्हें बनाने की जरूरत है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने 10 करोड़ रुपये का फंड निर्धारित किया है। करीब एक वर्ष से पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐेसे में हाउस की बैठक न होने से गलियों के प्रस्ताव तैयार नहीं हो रहे थे। इसलिए अब नगर परिषद ने फैसला किया है। इसके तहत फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
ठेकेदार केेे दिए हैं दोबारा मरम्मत के आदेश : एक्सईएन
शहर में दो टेंडर जारी कर सड़कों की मरम्मत करवाई गई थी। लेकिन इस काम में ठेकेदारों की लापरवाही सामने आई है। इसलिए आदेश दिए गए हैं कि नये सिरे से मरम्मत नियमानुसार करवाएं। इसके साथ ही पीली पट्टी का काम भी दोबारा करवाए जाने के आदेश दिए थे, ये काम शुरू हो गया है।
-प्रवीण दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद, सिरसा।