फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The Contracted Electric Employees Union will surround the Energy Minister on July 17

Sirsa News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ 17 जुलाई को ऊर्जा मंत्री का करेंगे घेराव

Tue, 23 Jun 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The Contracted Electric Employees Union will surround the Energy Minister on July 17
सिरसा। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक मंगलवार को कैथल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर दूहन ने की जबकि संचालन महासचिव जीवन ठाकुर ने किया। प्रांत मंत्री देवीलाल गुराना ने एलान किया कि 17 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन की तैयारी तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन विस्तार, कार्ययोजना तथा ऑफर लेटर जारी होने में हो रही देरी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। बैठक में नरेश बालू, सुनील ढिल्लों सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संघर्ष को मजबूत करने पर बल दिया। 21 जिलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed