फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The contract of the Home Guard jawans ended, the city was jammed for four hours at the square intersections

Sirsa News: होमगार्ड के जवानों का अनुबंध खत्म, चौक चौराहों पर चार घंटे तक शहर रहा जाम

Mon, 03 Apr 2023 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
The contract of the Home Guard jawans ended, the city was jammed for four hours at the square intersections
सिरसा। जिले में होमगार्ड के जवानों को अनुबंध खत्म हो गया है। ऐसे में चौक-चौराहों पर जवान तैनात न होने के कारण सोमवार को शहर में करीब चार घंटे तक यातायात व्यवस्था बिगड़ी नजर आई। चौक चौराहों पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। एक चौक से दूसरे चौक तक पहुंचने के लिए चालकों को 20 मिनट से भी अधिक समय लगा। हालांकि मंगलवार को फिर से यातायात पुलिस को होमगार्ड के जवान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में कई कार्यक्रम होने के चलते वाहनों की संख्या भी अधिक रही। चौक चौराहों पर होमगार्ड के जवान न होने के कारण वाहन चालक मनमानी करते हुए नजर आए। इसके चलते दिनभर डबवाली रोड, हिसार रोड, बेगू रोड, सर्कुलर रोड व बाजारों में जाम की स्थिति देखने को मिली। यातायात पुलिस की पास कुल 46 होमगार्ड के जवान थे। इन्हें शहर के सांगवान चौक, लाल बत्ती चौक, बाबा भूमण शाह चौक, बस स्टैंड के पास, आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, सदर बाजार, भादरा बाजार सहित अन्य स्थानों पर तैनात किया जाता था। उनका अनुबंध खत्म होने के चलते सोमवार को स्थिति बेहद ही खराब देखने को मिली। एक चौक से निकलकर जैसे तैसे वाहन चालक दूसरे चौक पर पहुंचे लेकिन उसके बाद भी उन्हें जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस की ओर से शहर में कई रूट पर वाहनों को डायवर्ट भी कर दिया गया।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने 70 जवानों की रखी है मांग
शहर में अब बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर लालबत्ती लाइटों को शुरू किया गया है। अभी वाहन चालक यहां पर नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं। चौक पर सख्ती करने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात करने की आवश्यकता है। ऐसे में अब यातायात पुलिस की ओर से 70 जवानों की मांग रखी गई है, ताकि चौक चौराहों पर जवानों को तैनात कर जाम की स्थिति से निजात मिल सके। यातायात थाना के पास 20 जवान है। इन्हें गश्त करने, ओवर स्पीड वाहनों पर शिकंजा कसने सहित अन्य स्थानों पर स्थायी तौर पर लगाया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी बोले
होमगार्ड के जवानों का अनुबंध खत्म हो गया है और शहर में कार्यक्रम अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को नए होमगार्ड आने की उम्मीद है। जिसके बाद शहर में यातायात व्यवस्था को सामान्य तौर पर किया जाएगा।
- धर्म चंद, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed