{"_id":"6022c93c8ebc3ed6541cd3e3","slug":"the-condition-of-the-one-who-got-the-best-toilet-sirsa-news-rtk5946069121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे मिला सर्वोत्तम शौचालय का तमगा, उसी की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसे मिला सर्वोत्तम शौचालय का तमगा, उसी की हालत खस्ता
विज्ञापन
शौचालयों का निरीक्षण करते नगर परिषद के सफाई निरीक्षक राजकुमार।
- फोटो : Sirsa
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर नगर परिषद के सफाई निरीक्षक राजकुमार ने मंगलवार को शहर के 6 पब्लिक व सामुदायिक शौचालयों का दौरा किया। जिसमें खामियां पाई गई। विशेष बात यह रही कि जिस शौचालय को कुछ दिनों पहले ओडीएफ प्लस के तहत स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी पार्टी ने इंस्पेक्शन करके सबसे सर्वोत्तम शौचालय का तगमा दिया था, उसकी हालत भी खस्ता मिली। ऐसे में तीसरी पार्टी की इंस्पेक्शन टीम पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं।
मंगलवार को नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक राज कुमार व धर्मेंद्र फौजी ने दोपहर को सिरसा के सामुदायिक व पब्लिक शौचालय का निरीक्षण किया। शहर की ट्रेड मार्केट स्थित सर्वोत्तम शौचालय के निरीक्षण के दौरान पानी नहीं मिला। मुख्य सफाई निरीक्षक ने कर्मचारी से पूछा कि शौच करने के बाद लोग हाथ कैसे धोते होंगे। कर्मचारी ने जवाब दिया कि पानी साढ़े पांच बजे आता है। उस समय लाइट नहीं होती। सीएसआई ने कहा कि पांच बजे पानी भरो, झाडू़ भी लगाओ। सीएसआई ने कहा कि बाहर झाडू़ क्यों नहीं लगाया गया। कूड़ा भी शौचालयों के पास ही इकट्ठा किया हुआ था। पूरा जाल लगा हुआ था। एक भी टूटी नहीं चल रही है। शौचालय में डस्टबिन रखे हुए थे। उसे बाहर नहीं रखा गया। बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी पार्टी ने अपने निरीक्षण के दौरान ट्रेड टावर के शौचालय को सिरसा को बेस्ट शौचालय का खिताब दिया है। इसके अतिरिक्त हुडा सेक्टर 20 के मार्केट शौचालय को सर्वोत्तम शौचालय का खिताब दिया है।
नेहरू पार्क के शौचालय का फ्लैश खराब, चाय वाले ने रखा था सामान
जनता भवन रोड के सामने नेहरू पार्क के शौचालय में खामियां मिली। मुख्य सफाई निरीक्षक ने शौचालयों की फ्लैश चलाई तो वे खराब मिली। ठेकेदार के कर्मचारी ने जवाब दिया कि अभी दूसरा महीना ही हुआ है ठेका मिले। जल्द ही ठीक करवा देंगे। अगली बार बिल्कुल साफ मिलेगा। सीएसआई ने कहा कि शौचालय साफ सुथरे न मिले तो अच्छा रैंक कैसे आएगा। शौचालय में बीयर और शराब की बोतलें पड़ी मिली। साथ ही चाय वाले का सामान भी शौचालय में रखा मिला। सीएसआई ने सामान उठाने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार से मीना बाजार, हुडा कांप्लैक्स के शौचालयों में भी खामियां मिली।
विज्ञापन
कोट
6 शौचालयों का निरीक्षण किया गया, खामियां मिली। ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा।
- राजकुमार, सीएसआई, नगर परिषद सिरसा।