फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The committee members inspected the Atal Kisan Mazdoor Canteen.

Sirsa News: कमेटी के सदस्यों ने किया अटल किसान मजदूर कैंटीन का निरीक्षण

Sat, 17 Jan 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The committee members inspected the Atal Kisan Mazdoor Canteen.
कालांवाली में कैंटीन में भोजन की जांच करते हुए कमेटी के सदस्य। 
कालांवाली। मार्केट कमेटी के सदस्य महेश कुमार आजाद और सन्त्री निनानिया ने शुक्रवार को अनाज मंडी में संचालित अटल किसान मजदूर कैंटीन का निरीक्षण किया। इस दौरान कैंटीन में बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं जांच की गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दोनों सदस्यों ने रसोईघर, भोजन परोसने की व्यवस्था, राशन, साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को देखा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि किसानों व मजदूरों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मार्किट कमेटी सदस्यों ने कहा कि सरकार द्वारा अटल किसान मजदूर कैंटीन के माध्यम से मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को सस्ती दरों पर अच्छा और पोषक भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें काम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कैंटीन इंचार्ज सुखप्रीत कौर को दिशा-निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए, रसोई में साफ-सफाई का पुरा ध्यान रखा जाए और भोजन की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाए। वहीं मौजूद किसानों व मजदूरों ने भी कैंटीन की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि उन्हें स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed