फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The city council will file a court case against those who do not pay the fine for masks and encroachment

मास्क और अतिक्रमण का जुर्माना न भरने वालों पर कोर्ट केस करेगी नगर परिषद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The city council will file a court case against those who do not pay the fine for masks and encroachment
सिरसा। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क के प्रयोग पर जोर दिया। मास्क का प्रयोग नहीं करने पर लोगों के चालान काटे गए। चालान कटने के बावजूद लोगों ने जुर्माना नहीं भरा। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन ने जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने वालों पर अब कोर्ट केस करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब 45 लोगों ऐसे हैं जिन्होंने जुर्माना राशि का भुगतान नहीं किया। नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान काटे गए चालान राशि जमा ना कराने वालों को भी अब कोर्ट में घसीटा जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान नगर परिषद की ओर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इतना ही नहीं मास्क का प्रयोग ना करने वाले दुकानदारों और अन्य लोगों के चालान भी काटे गए। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों ने तुरंत चालान राशि वसूल भी कर ली गई लेकिन कई लोग ऐसे थे जिनके पास चालान कटने के समय जेब में नकद राशि नहीं थी। ऐसे में उन्हें बाद में चालान राशि भरने के लिए मौका दिया गया। 22 लोग ऐसे हैं जिन्होंने मास्क का चालान नहीं भरा। नगर परिषद ने उन्हें नोटिस भेजे लेकिन अब भी चालान राशि की रिकवरी नहीं हुई। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन अब सख्त हो गया है। इसके अलावा 2 चालान सामाजिक दूरी नियम का पालन ना करने वालों के भी काटे गए। उन दोनों ने भी जुर्माना राशि नहीं भरी। इतना ही नहीं 21 दुकानदार ऐसे भी हैं जिनका अतिक्रमण करने का चालान नगर परिषद की ओर से काटा गया लेकिन अभी तक उन्होंने भी चालान राशि जमा नहीं करवाई। नगर परिषद अधिकारियों ने इन लोगों को नोटिस भी जारी किए लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में अब इन लोगों के खिलाफ कोर्ट में केस किया जाएगा। नगर परिषद अधिकारियों ने चालान नहीं भरने वाले 45 लोगों की लिस्ट तैयार करवाई है। इन्हें अब कोर्ट में केस करके जुर्माना राशि वसूली जाएगी। हालांकि यदि ये लोग अपने आप जुर्माना भरते तो केवल जुर्माना राशि वसूल की जाती। अब इन लोगों से वकील की फीस भी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की तैयारी
नगर परिषद की ओर से पिछले वर्ष शहर के बाजारों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसा गया। पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए। इनमें से भी हालांकि अधिकतर दुकानदारों ने चालान भर दिया लेकिन करीब 35 दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने चालान नहीं भरा। चालान राशि जमा नहीं करवाने वाले इन दुकानदारों के खिलाफ भी अब कोर्ट केस किया किया जाएगा। इसकी सूची भी नगर परिषद तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से पिछले दिनों मास्क, सामाजिक दूरी नियम तोड़ने वालों और अतिक्रमणकारी दुकानदारों के चालान काटे गए थे। लेकिन करीब 45 ऐसे लोग हैं जिन्होंने जुर्माना राशि जमा नहीं करवाई। ऐसे में इनके खिलाफ अब कोर्ट केस किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जिनका पॉलिथीन का चालान काटा गया था उनकी सूची तैयार की जा रही है।
- राजकुमार, चीफ सेनेटरी ऑफिसर, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed