फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The child was taken to the shelter home in the night and escaped in the morning

रात में शेल्टर होम पहुंचाया बच्चा सुबह देकर हुआ फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The child was taken to the shelter home in the night and escaped in the morning
सिरसा। शेल्टर होम में रह रहे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठा है। आधी रात को सड़क पर खुले में ठिठुर रहे बच्चे को एक समाजसेवी ने आधी रात को शेल्टर होम पहुंचाया लेकिन सुबह होते ही बच्चा कर्मचारी को चकमा देकर फरार हो गया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। अब इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात्रि करीब 12 बजे एक समाजसेवी सोनू शर्मा ने देखा कि एक बच्चा सड़क पर लावारिस हालात में ठंड में ठिठुर रहा है। उसने बाइक पर बैठाकर बच्चे को बरनाला रोड स्थित शेल्टर होम में पहुंचाया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनीता वर्मा को भी सूचना दी गई। अनीता वर्मा ने बच्चे को संभाला और सुरक्षित तरीके से शेल्टर होम में ठहरा दिया। सुबह करीब आठ बजे शेल्टर होम का सामाजिक कार्यकर्ता मनीष आया। मनीष बच्चे को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया ताकि उसके घर का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि उसके घर के आसपास जब मनीष लोगों से पता पूछ रहा था तो बच्चा चकमा देकर फरार हो गया। आसपास तलाश किया लेकिन नहीं मिला। इसके बाद मनीष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दी शिकायत में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में भी बच्चे की तलाश की और बच्चे की बहन के घर जाकर भी देखा लेकिन वह नहीं मिला। मनीष ने बताया कि बच्चे ने हरे रंग की शर्ट पहनी थी और उसकी उम्र करीब आठ से दस वर्ष है। इस शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में जब मनीष से बात की गई तो उन्होंने घटना होना स्वीकार और बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। इसके अलावा बाल कल्याण अधिकारी अनीता वर्मा से प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। मामले की जांच सदर एसआई सूबे सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed