{"_id":"694d76a4c70b5fe45c0d3207","slug":"the-chamber-of-commerce-should-take-cognizance-of-those-commenting-on-farmer-leaders-nakoda-sirsa-news-c-128-1-sir1002-150118-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेताओं पर टिप्पणी करने वाले पर संज्ञान ले व्यापार मंडल : नकोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेताओं पर टिप्पणी करने वाले पर संज्ञान ले व्यापार मंडल : नकोड़ा
विज्ञापन
सिरसा।संयुक्त किसान मोर्चा जिला सिरसा की बैठक के दौरान मौजूद किसान व अन्य। किसान संघ
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा जिला सिरसा की वीरवार को बैठक हुई। इसमें रघुबीर सिंह नकोड़ा ने कहा कि कुछ दिन पहले सिरसा में व्यापार मंडल की एक बैठक में पेस्टीसाइड यूनियन के एक पदाधिकारी ने बैठक में बोलते हुए किसान नेताओं के बारे में भद्दी टिप्पणी की, जो कि एक बहुत निंदनीय है।
उन्हाेंने कहा कि व्यापार मंडल की बैठक में इस प्रकार के आपत्तिजनक बयान पर व्यापार मंडल की पूरी जिला कमेटी को संज्ञान लेना चाहिए, जो कि अभी तक नहीं लिया गया है। इससे उत्पन्न स्थिति के बारे में विचार करना चाहिए और अपने संगठन की किसान नेताओं व संगठनों के बारे अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
किसान खेती के लिए खाद, बीज, कीटनाशक बाजार से ही लेता है। किसानों का व्यापारियों से सीधा संबंध रहता है। व्यापारियों के जेहन में अगर इस तरह की नफरत रहती है, तो बहुत चिंता की बात है। ऐसी घटनाओं के दूरगामी परिणाम भी होते हैं। इसलिए जिला व्यापार मंंडल को इस प्रकरण का संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
किसान समुदाय के प्रति ऐसी विकृत मनोवृत्ति रखने वाले अपने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के विरुद्ध शीघ्र अनुशासनिक करवाई करके किसान समुदाय की आहत भावनाओं को शांत करने का प्रयास करें। समय हम सभी से एकता की मांग करता है न की बिखराव की। इस मौके पर हमजिंदर सिद्धू, कुलदीप सिंह, हरजिंदर सिंह नानूआना, लखा सिंह अलीकां, बाबा गुरदीप सिंह, डाॅ. सुखदेव सिंह व अन्य मौजूद रहे।