{"_id":"66abba27514a0bc6020c0e21","slug":"the-cc-road-built-worth-crores-of-rupees-in-the-auto-market-started-breaking-in-the-first-rain-sirsa-news-c-128-1-svns1027-123623-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑटो मार्केट में करोड़ों रुपये से बनी सीसी सड़क पहली बारिश में ही लगी टूटने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑटो मार्केट में करोड़ों रुपये से बनी सीसी सड़क पहली बारिश में ही लगी टूटने
Thu, 01 Aug 2024 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
ऑटो मार्केट में टूटी हुई सीसी की सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद की ओर से ऑटो मार्केट में पिछले दो माह से सीसी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क का कई बार वरिष्ठ भाजपा नेता श्रेय ले चुके हैं। विडंबना देखिये कि निर्माण के दौरान ही मानसून की बारिश में सड़क टूटने लगी है। इस ऑटो मार्केट के व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की।
लोगों ने आरोप लगाए कि ठेकेदार ने निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया था, लेकिन किसी ने भी कोई सुनवाई नहीं की। इसी का परिणाम है कि आज करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क कई जगह से टूट गई है। बता दें कि ऑटो मार्केट के सुंदरीकरण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से बजट जारी करवाया था। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर इसका निर्माण शुरू करवाया था। नियमों के विरुद्ध हो रहे निर्माण को लेकर अमर उजाला ने 16 जून 2024 को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद भी नगर परिषद के अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बाद घटिया निर्माण को जारी रखा। ऐसे में बारिश के दौरान सीसी सड़क कई जगह से टूट गई।
दुकानदारों ने बताई थी कई खामियां
1. सड़क निर्माण के दौरान फुटपाथ एकसमान नहीं बनाया जा रहा है। बीच में कहीं तीन फुट तो कहीं डेढ़ फुट साइज रखा है। ऐसे में सड़क के बीचों बीच ग्रीनरी कैसे लगाई जा सकेगी ?
विज्ञापन
2. सड़क की वाइडनिंग के नाम पर रोड़ी-बजरी की जगह पुराना मलबा डालकर इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही है। दुकानों के आगे लेवल तक नहीं किया जा रहा है, इससे पानी निकलना बहुत मुश्किल है।
3. बारिश के पानी निकासी के लिए लगाई गई जालियां पूरी तरह से मिट्टी और मलबे से भरी हुई हैं। कई जगहों पर जालियां तक ठेकेदार ने नहीं लगाई हैं।
4. सीसी सड़क का कई जगहों पर लेवल सही नहीं है। अलग-अलग स्तर पर लेवल अलग-अलग किया गया है, जो बारिश के दिनों में परेशानी का कारण बनेगा।
5. सीसी सड़क निर्माण के दौरान बीच-बीच में कट छोड़े जाते हैं, ताकि गर्म होने पर जब सड़क फैलती है, तब न टूटे। निर्माण करते हुए इन कटों को नहीं छोड़ा जा रहा। बाद में सीसी में कट लगाए जाएंगे, जो नियमानुसार गलत हैं।
कोट्स
सीसी सड़क टूटने की जानकारी मिली है। मौका निरीक्षण करवाकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। -राहुल, जेई, नगर परिषद, सिरसा।